
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस साल उन्हें पृथ्वी से 260 मील दूर दिवाली मनाने का अवसर मिला है। सुनीता ने कहा कि वह अमेरिका और दुनिया भर में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देती हैं। सुनीता ने अपने संदेश में यह भी कहा कि उन्होंने अपने पिता के माध्यम से दिवाली और भारत के अन्य त्योहारों के बारे में जाना।
व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान सुनीता विलियम्स द्वारा अंतरिक्ष से रिकॉर्ड किया गया वीडियो चलाया गया। सुनीता ने व्हाइट हाउस के दिवाली समारोह के लिए भी शुभकामनाएं दीं। बोइंग के स्टारलाइन अंतरिक्ष यान से एक बार फिर अंतरिक्ष में पहुंची सुनीता विलियम्स की यह तीसरी अंतरिक्ष यात्रा है। 5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स ने बोइंग के स्टारलाइन अंतरिक्ष यान से यात्रा शुरू की थी।
हाल ही में खबर आई थी कि 2025 फरवरी में जब ड्रैगन फ्रीडम अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस आएगा, तब सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भी उसमें सवार होंगे। निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ ये दोनों भी आएंगे। इन दोनों के लिए सीटें खाली रखकर ही नासा और स्पेसएक्स ने मिलकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान को फाल्कन-9 रॉकेट से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।