Afghani पुलिस प्रमुख को बेरहमी से मार डाला, आत्मसमर्पण करा मार रहा Taliban

Published : Aug 22, 2021, 04:34 PM IST
Afghani पुलिस प्रमुख को बेरहमी से मार डाला, आत्मसमर्पण करा मार रहा Taliban

सार

अफगान सुरक्षा सलाहकार नासिर वजीरी, जो अचकजई को व्यक्तिगत रूप से जानते थे, ने मीडिया के लोगों को बताया कि यह वीडियो क्लिप अन्य पुलिस अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया गया है।

काबुल। तालिबान बदला हुए दिखने का केवल नाटक कर रहा है। तालिबानियों के सामने आत्मसमर्पण करने वाले एक अफगानी पुलिस प्रमुख की बेरहमी से कत्ल के बाद यह साफ हो गया है। पुलिस प्रमुख की हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, वीडियो में जो शख्स दिख रहे हैं उनकी पहचान हाजी मुल्ला अचकजई के रूप में की जा रही है। अचकजई, हेरात में बगदीस प्रांत में पुलिस का नेतृत्व कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्लिप में दिख रहे व्यक्ति की आंखों पर पट्टी बंधी है। वह गोलियां चलने से पहले घुटने टेक दिया है। गोली लगने के बाद उसका बेजान शरीर जमीन पर गिर जाता है।
अफगान सुरक्षा सलाहकार नासिर वजीरी, जो अचकजई को व्यक्तिगत रूप से जानते थे, ने मीडिया के लोगों को बताया कि यह वीडियो क्लिप अन्य पुलिस अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया गया है।
बता दें कि कत्ल का वीडियो आतंकवादी समूह ने तालिबान से संबंधित नेटवर्क के माध्यम से शेयर किया है।

मंगलवार को सार्वजनिक माफी का दिन तालिबान ने घोषित किया था

अफगान सरकारी अधिकारियों के लिए तालिबान द्वारा मंगलवार को घोषित सार्वजनिक माफी के बाद सामने आया है। तालिबान ने महिलाओं सहित सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा था। 

तालिबान ने राजनीतिक कैदियों को किया है रिहा

तालिबान ने पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत में 340 राजनीतिक कैदियों को भी रिहा किया है।

लोग देश छोड़ रहे, हर ओर अफरातफरी

अफगानिस्तान में संकट गहरा रहा है। लोग खौफ के मारे देश छोड़ने को मजबूर हैं। हर ओर तालिबानियों का अत्याचार और कत्लेआम दिख रहा है। बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। अमेरिकी सेना बीस साल तक रहने के बाद चुपचाप वहां से लौट रही है।  तालिबान से बचने के लिए अफगानी काबुल हवाईअड्डे पर जमा हो गए हैं, जो कि अमेरिकी सैनिकों के केंट्रोल में है।

काबुल की सड़कों पर आतंकवादी कथित तौर पर बल प्रयोग कर लोगों को हवाईअड्डे में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। आतंकवादी समूह द्वारा अफगान राजधानी पर नियंत्रण का दावा करने के तुरंत बाद, कई देशों ने अपने राजनयिक कर्मियों को देश से निकाला लिया है। हजारों लोग अफगानिस्तान छोड़ने के एक हताश प्रयास में काबुल हवाई अड्डे पर जमा हो गए। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह