करोड़ों की संपत्ति लेकर दुबई से भागी राजकुमारी पर सबसे बड़ा खुलासा, शाह को मारने की थी साजिश

Published : Nov 27, 2019, 01:17 PM ISTUpdated : Nov 27, 2019, 02:06 PM IST
करोड़ों की संपत्ति लेकर दुबई से भागी राजकुमारी पर सबसे बड़ा खुलासा, शाह को मारने की थी साजिश

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी हया बिंत हुसैन ने अपने बॉयफ्रेंड और सिक्योरिटी गार्ड रसैल फ्लावर के साथ शाह की हत्या की साचिश रची थी हालांकि शाह और हया के बीच में लंदन की कोर्ट में तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर मामला चल रहा है  

नई दिल्ली: कुछ महीने पहले अपने पति और दुबई के शाह शेख मोहम्मद राशिद अल मकतूम को छोड़कर लंदन में शरण लेने वाली राजकुमारी हया के बारे में सनसनीखेज खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी हया बिंत हुसैन ने अपने बॉयफ्रेंड और सिक्योरिटी गार्ड रसैल फ्लावर के साथ शाह की हत्या की साचिश रची थी। हालांकि शाह और हया के बीच में लंदन की कोर्ट में तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर मामला चल रहा है।

अपने प्रेमी और दो बच्चों के साथ भागी थी राजकुमारी 

असल में राजकुमारी हया का दुबई से भागना विश्वभर की मीडिया में सुर्खियां बना था। राजकुमारी हया अपने प्रेमी और दो बच्चों के साथ करीब  271 करोड़ डॉलर की संपत्ति लेकर दुबई से भागी थी। हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि वह जर्मनी भागी हैं। लेकिन बाद में हया ने ब्रिट्रेन में राजनैतिक शरण मांगी थी। फिलहाल शाह और हया के बीच में लंदन की कोर्ट में तलाक और बच्चों की कस्टडी का मामला चल रहा है। इसी बीच हया के प्रेमी और सिक्योरिटी गार्ड फ्लावर ने मीडिया में दावा किया था कि हया ने सेक्स के लिए शाह को छोड़ा है। क्योंकि हया को नए नए मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाना पसंद है और उसकी सेक्स जरूरतों को शाह पूरा नहीं कर पा रहे थे।

फ्लावर ने ये भी खुलासा किया था कि हया के शादी के बाद कई मर्दों के साथ नाजायज संबंध हैं। फ्लावर ने ये भी खुलासा किया था कि उसके और हया के बीच में संबंध हैं और हया के लिए वह महज एक जरूरत पूरा करने का उत्पाद है। जो उसकी सेक्स जरूरतों को पूरा करता है। गौरतलब है कि हया और उसके पति के बीच करीब 18 साल से ज्यादा का अंतर है।

शाह की हत्या की साजिश

लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में जो बातें सामने आ रही हैं। उसके मुताबिक हया ने अपने पति और दुबई के शाह की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसे अपने सगे भाई और जार्डन के प्रिंस अली का समर्थन मिल रहा था। हालांकि इस मामले में उसके सौतेले भाई और जार्डन के किंग अब्दुल्ला में कोई भूमिका नहीं है। क्योंकि हया के दुबई से भागने के बाद भी अब्दुल्ला ने हया को कोई मदद नहीं दी थी। क्योंकि वह अरब के सबसे ताकतवर देश से रिश्ते खराब नहीं करना चाहते थे।

साजिश को अंजाम देने में नाकाम

लेकिन अब्दुल्ला ने अपनी सौतली बहन हया को मदद देने के लिए उसे लदन में जॉर्डन के दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में एक राजनयिक पद का प्रबंधन का पद दिया था। क्योंकि ब्रिट्रेन ने दुबई के साथ संबंधों को देखते हुए हया को राजनैतिक शरम देने के इंकार कर दिया था। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक हया के प्रेमी रसेल फ्लावर को शेख मोहम्मद राशिद अल मकतूम की हत्या का काम सौंपा था। लेकिन हया और उसका गार्ड इस साजिश को अंजाम नहीं दे सके। हया के सिक्योरिटी गार्ड ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग अंडरवर्ल्ड में एक रैकेट के साथ संपर्क स्थापित किया था।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sydney Attack: बोंडी शूटिंग के 'हीरो' को यहूदी अरबपति ने दिया 91 लाख का इनाम
ऑस्ट्रेलिया के जिस बीच पर आतंकियों ने कहर बरपाया, एक्सपर्ट ने बताई उस जगह की कहानी