पाकिस्तान के हॉस्टल में मिली हिंदू लड़की की लाश, कुछ दिन पहले ही हुई थी मंदिरों में तोड़ोफोड़

Published : Sep 17, 2019, 05:01 PM IST
पाकिस्तान के हॉस्टल में मिली हिंदू लड़की की लाश, कुछ दिन पहले ही हुई थी मंदिरों में तोड़ोफोड़

सार

लरकाना जिले के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा नम्रिता चांदनी सोमवार को अपने पलंग पर पड़ी मिली, उसके गले में रस्सी बंधी थी। उसका कमरा भीतर से बंद था।

कराची. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाली एक हिंदू युवती हॉस्टल के कमरे में मृत मिली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। लरकाना जिले के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा नम्रिता चांदनी सोमवार को अपने पलंग पर पड़ी मिली, उसके गले में रस्सी बंधी थी। उसका कमरा भीतर से बंद था।

सुसाइड या हत्या, पुलिस कर रही जांच 
नम्रिता घोटकी की रहने वाली थी, जहां रविवार से ही मंदिर समेत कई स्थानों पर तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इन मामलों में 218 दंगाइयों के खिलाफ तीन मामले भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अभी यह तय नहीं कर पाई है कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी मौत की वजह 
कॉलेज की वाइस चांसलर अनीला अताउर रहमान ने कहा कि यह आत्महत्या की घटनाओं जैसे मामलों में से एक ही लगती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Pakistan School Roof Collapse: पेशावर में छत गिरने से छात्रों समेत 28 की मौत, 30 घायल, VIDEO
Pakistan School Tragedy VIDEO: पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरते ही मची चीख-पुकार, 16 बच्चों की मौत