कौन है यह लड़की, जिसने दुनिया के बड़े नेताओं को दी चेतावनी, कहा, आपकी हिम्मत कैसे हुई

क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने महज 16 साल की उम्र में दुनिया के बड़े नेताओं को चेतावनी दे डाली। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में कहा, "आपने हमारे सपने, हमारा बचपन, अपने खोखले शब्दों से छीना है। आपकी हिम्‍मत कैसे हुई। हालांकि, मैं अभी भाग्यशाली हूं। लेकिन लोग झेल रहे हैं। मर रहे हैं। पूरा ईको सिस्टम बर्बाद हो रहा है। आपने हमें असफल कर दिया। युवा समझते हैं कि आपने हमें छला है। हम युवाओं की आंखें आप लोगों पर हैं। अगर आपने हमें फिर असफल किया तो हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2019 7:39 AM IST / Updated: Sep 24 2019, 01:19 PM IST

न्यूयॉर्क. क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने महज 16 साल की उम्र में दुनिया के बड़े नेताओं को चेतावनी दे डाली। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में कहा, "आपने हमारे सपने, हमारा बचपन, अपने खोखले शब्दों से छीना है। आपकी हिम्‍मत कैसे हुई। हालांकि, मैं अभी भाग्यशाली हूं। लेकिन लोग झेल रहे हैं। मर रहे हैं। पूरा ईको सिस्टम बर्बाद हो रहा है। आपने हमें असफल कर दिया। युवा समझते हैं कि आपने हमें छला है। हम युवाओं की आंखें आप लोगों पर हैं। अगर आपने हमें फिर असफल किया तो हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे। 

ओबामा से कर चुकी हैं मुलाकात 
- ग्रेटा ने साल 2018 में 'यूनाइटेड नेशन क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस' को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि दुनियाभर से कहीं न कहीं स्ट्डूटेंस आंदोलन कर रहे हैं।
- 18 सितंबर को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ग्रेटा थनबर्ग से मुलाकात की थी। बराक ओबामा ने ग्रेटा के काम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था।
- मई 2019 में थनबर्ग को टाइम पत्रिका के कवर पर फोटो पब्लिश की थी, जिसने उन्हें अगली पीढ़ी के नेता का नाम दिया था। 

Latest Videos

 

पहली बार 2011 में जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना
थनबर्ग का कहना है कि उन्होंने पहली बार 2011 में जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना था। तब वे 8 साल की थी। ग्रेटा थनबर्ग 15 साल की थीं, तब उन्होंने अगस्त 2018 में स्वीडिश संसद के बाहर प्रदर्शन करने के लिए स्कूल से छुट्टी ली। उन्होंने जलवायु को बचाने के लिए आवाज उठाई। जल्द ही उनके साथ स्कूल के बाकी छात्र भी आ गए। उन्होंने फ्राइडे फॉर फ्यूचर नाम से स्कूल क्लाइमेट स्ट्राइक मूवमेंट शुरू किया।

ग्रेटा का स्टॉकहोम में हुआ था जन्म 
ग्रेटा थनबर्ग का जन्म 3 जनवरी 2003 को स्टॉकहोम में हुआ था। यह ओपेरा गायिका मैलेना एर्मन और अभिनेता स्वान्टे थनबर्ग की बेटी हैं। उनके नाना अभिनेता और निर्देशक ओलोफ थनबर्ग हैं। ग्रेटा ने कहा था कि मैं मतदान नहीं कर सकती, इसलिए इन तरीकों से अपनी आवाज उठाती हूं।

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?