बाइडेन बोले- देश को बांटने के बजाए एकजुट करूंगा, हैरिस ने कहा- इस पद पर पहली महिला, लेकिन आखिरी नहीं

अमेरिका में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद जो बाइडेन ने शनिवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, वे राष्ट्रपति के तौर पर देश और समाज को तोड़ने के बजाए, एकजुट करेंगे। बाइडेन ने कहा, आप लोगों ने स्पष्ट जनादेश दिया। यह अमेरिका की नैतिक जीत है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 8, 2020 3:22 AM IST / Updated: Nov 08 2020, 11:21 AM IST

वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद जो बाइडेन ने शनिवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, वे राष्ट्रपति के तौर पर देश और समाज को तोड़ने के बजाए, एकजुट करेंगे। बाइडेन ने कहा, आप लोगों ने स्पष्ट जनादेश दिया। यह अमेरिका की नैतिक जीत है। वहीं, कमला हैरिस ने कहा, वे उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला हो सकती हैं, लेकिन आखिरी नहीं हैं।

इससे पहले जो बाइडेन दौड़ते हुए मंच तक पहुंचे। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प बाइडेन पर उम्रदराज होने का आरोप लगाते रहे हैं। बाइडेन 20 जनवरी को शपथ लेंगे। वे उस वक्त 78 साल यानी अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। 

Latest Videos

 

 

परिवार और पत्नी का जताया आभार
बाइडेन ने कहा, मार्टिन लूथर किंग ने भी यही कहा था। गौर से सुनिए। आज अमेरिका बोल रहा है। इस दौरान बाइडेन ने अपनी पत्नी जिल और परिवार का भी आभार जताया। 

ट्रम्प के समर्थकों को दिया संदेश
बाइडेन ने ट्रम्प और उनके समर्थकों को भी संदेश दिया। बाइडेन ने कहा, मैं जानता हूं, जिन लोगों ने ट्रम्प को वोट किया, वे आज निराश होंगे। मैं भी कई बार हारा हूं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है कि इसमें सबको मौका मिलता है। चलिए, नफरत खत्म कीजिए। एक-दूसरे की बात सुनिए और आगे बढ़िए। विरोधियों को दुश्मन समझना बंद कीजिए, क्योंकि हम सब अमेरिकी हैं। बाइबल हमें सिखाती है कि हर चीज का एक वक्त होता है। अब जख्मों का भरने का वक्त है। 

कोरोना पर टास्क फोर्स का करेंगे ऐलान
बाइडेन ने कहा कि वे सोमवार को कोरोना पर टास्क फोर्स का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा, सबसे पहले कोरोना को कंट्रोल करना होगा। फिर इकोनॉमी और देश को रास्ते पर लाना होगा। 

लोकतंत्र के लिए बलिदान देना पड़ता है- कमला हैरिस
इससे पहले अमेरिका की उप राष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र की कोई गारंटी नहीं होती। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे बनाए रखने के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं। इसलिए इसे हल्के में मत लीजिए। इसके लिए बलिदान देना पड़ता है। इसके बाद ही खुशी मिलती है। हम भी यही कर रहे हैं। इस बार के मतदान में लोकतंत्र भी दांव पर था।  
 
हैरिस ने कहा, हम सबने मिलकर इस देश को खूबसूरत बनाया है। अब आपकी आवाज सुनी जाएगी। मैं बिल्कुल मानती हूं कि इस वक्त कई चुनौतियां हमारे सामने हैं। खासतौर पर पिछले कुछ महीने मुश्किल भरे रहे। हमने काफी दर्द झेला, लेकिन हमारे पास हिम्मत और जज्बा है। 

उप राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला हैं कमला
पहली महिला उप राष्ट्रपति बनने को लेकर कमला हैरिस ने कहा, वे इस पद पर पहली महिला हो सकती हैं, लेकिन यह आखिरी नहीं है। दरअसल, कमला हैरिस अमेरिका में उप राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला हैं। इसके साथ ही वे इस पद तक पहुंचने वालीं पहली अश्वेत (भारतीय-अफ्रीकी अमेरिकन) भी हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri