लड़के के साथ वीडियो बनाने से नाराज पिता ने दो बेटियों को मौत के घाट उतारा, दी दर्दनाक मौत

Published : May 18, 2020, 07:31 PM IST
लड़के के साथ वीडियो बनाने से नाराज पिता ने दो बेटियों को मौत के घाट उतारा, दी दर्दनाक मौत

सार

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के वजीरिस्तान आदिवासी क्षेत्र में एक वीडियो की वजह से दो नाबालिक लड़कियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र तालिबान के कब्जे वाला है। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के वजीरिस्तान आदिवासी क्षेत्र में एक वीडियो की वजह से दो नाबालिक लड़कियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र तालिबान के कब्जे वाला है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों के परिवार वालों ने ही लड़कियों की हत्या की है। यह ऑनर किलिंग का मामला है। लड़के के साथ वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों की हत्या की गई। 

पिता और भाई गिरफ्तार
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़की की हत्या पिता द्वारा की गई। वहीं, दूसरी लड़की को उसके भाई ने गोली मारी। यह मामला अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके का है। यहां महिलाओं को अधिकार नहीं हैं। यहां तक की उनके घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी है। 

आरोपियों ने गुनाह कबूला
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया है। एफआईआर के मुताबिक, मामला 14 मई का है। खैबर पख्तूनख्वा के वजीरिस्तान के बॉर्डर पर स्थित गांव में यह घटना हुई। लड़कियों की उम्र 16-18 साल बताई जा रही है। 

वीडियो को लेकर की हत्या
बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे की वजह वीडियो है। यहां एक लड़के ने लड़कियों की रिकॉर्डिंग की थी। इसमें वह भी नजर आ रहा था। ये लड़कियों गांव से बाहर नजर आ रही थीं। वीडियो में दिख रहीं 3 लड़कियों में 2 की हत्या कर दी गई। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तालिबान-पाकिस्तान युद्ध: क्यों भड़का मुस्लिम वर्ल्ड, जानें ईरान-तुर्की से सऊदी अरब तक कौन क्या बोला
PAK-AFG WAR: क्या अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद पर दागे ड्रोन, पाकिस्तान के किन शहरों पर अटैक का दावा