यूक्रेन ने NATO की सदस्यता का ज़िद छोड़ने का दिया संकेत, रूस भी छोड़ेगा यूरोपीय परिषद की सदस्यता

ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा, "अगर हम खुले दरवाजों से प्रवेश नहीं कर सकते हैं, तो हमें उन संघों के साथ सहयोग करना चाहिए जिनके साथ हम मदद कर सकते हैं, जो हमारी मदद करेंगे, हमारी रक्षा करेंगे ... और अलग गारंटी देंगे।"

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2022 9:57 PM IST / Updated: Mar 16 2022, 03:29 AM IST

कीव। यूक्रेन ने रूस की ओर शांति के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने समझौते के संकेत में कहा कि उनके देश को यह स्वीकार करना चाहिए कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन का सदस्य नहीं बनेगा, जिसका रूस विरोध करता है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रूसियों ने पहले से ही समझना शुरू कर दिया है कि वे युद्ध से कुछ हासिल नहीं करे सकते। यह तब आया है जब रूसी सेना ने राजधानी कीव पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

हमें मदद की जरूरत...

Latest Videos

ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा, "अगर हम खुले दरवाजों से प्रवेश नहीं कर सकते हैं, तो हमें उन संघों के साथ सहयोग करना चाहिए जिनके साथ हम मदद कर सकते हैं, जो हमारी मदद करेंगे, हमारी रक्षा करेंगे ... और अलग गारंटी देंगे।"

20वें दिन के युद्ध में कम से कम पांच लोग मारे गए

अधिकारियों ने कहा कि रूसी हमले के 20वें दिन कीव में नए सिरे से बमबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए। इमारतों में आग लगा दी गई और लोग मलबे के नीचे दब गए। रूस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि पैन-यूरोपीय अधिकार समूह से निष्कासन के बढ़ते दबाव के बीच वह यूरोप की परिषद से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अमेरिका व कई पश्चिमी देशों ने काफी कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनके जवाब में रूस भी अब विभिन्न संगठनों को छोड़ने जा रहा है। 

इन देशों के पीएम ट्रेन से पहुंचेंगे कीव

पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लोवेनिया के प्रधान मंत्री, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए ट्रेन से कीव जा रहे हैं। पोलैंड ने बताया कि यह यात्रा यूक्रेन के साथ पूरे यूरोपीय संघ के स्पष्ट समर्थन की पुष्टि करने के लिए है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दिया येरूशलम में पुतिन के मिलने का प्रस्ताव, बोले-नफ्ताली बेनेट करें मध्यस्थता

रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts