यूक्रेन में हर ओर तबाही, अफरातफरी का माहौल: एशियानेट से बातचीत में महिला ने बयां किया खारकीव का मंजर...

Published : Mar 15, 2022, 11:21 PM IST
यूक्रेन में हर ओर तबाही, अफरातफरी का माहौल: एशियानेट से बातचीत में महिला ने बयां किया खारकीव का मंजर...

सार

एशियानेट न्यूज, यूक्रेन में लगातार वहां की स्थितियों का जायजा ले रहा है। मंगलवार को एशियानेट से बातचीत में यूक्रेनवासियों ने खारकीव शहर के तबाही को बयां किया। 

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद हर ओर अफरातफरी का माहौल है। लोग यूक्रेन छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर रूख कर रहे हैं। हर ओर तबाही का मंजर है। लाखों लोग एक झटके में घर विहीन हो चुके हैं। जीवन यापन की दिक्कतों का सामना लोग करने लगे हैं। एशियानेट न्यूज, यूक्रेन में लगातार वहां की स्थितियों का जायजा ले रहा है। मंगलवार को एशियानेट से बातचीत में यूक्रेनवासियों ने खारकीव शहर के तबाही को बयां किया। 

"

बहुत नाजुक हालात है...

एशियानेट से बातचीत करते हुए खारकीव की रहने वाली एक नागरिक ने बताया कि खारकीव शहर तबाह हो चुका है। वह लोग यहां पोलैंड आए हैं। हर ओर बमबारी और तबाह घर हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी दो बच्चियों और मित्रों के साथ यहां आई हैं। मैं यहां दूतावास में अपने डॉक्यूमेंट्स के लिए आई हूं। मेरे बच्चों के पास डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं। बातचीत में उन्होंने भारत की भी खूब तारीफ की है। यहां रहने वाले भारतीय बच्चों की सराहना करते हुए भारतवासियों को संदेश दिया। 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दिया येरूशलम में पुतिन के मिलने का प्रस्ताव, बोले-नफ्ताली बेनेट करें मध्यस्थता

रूस ने मचाई है भारी तबाही, निर्दोषों को मारा जा रहा

यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव के बाहर एक सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर रूसी सैनिकों द्वारा आठ हवाई हमले किए जाने के बाद, 35 लोगों की मौत हो गई। इस हवाई हमले में 57 लोग घायल भी हो गए हैं। यूक्रेन की सेना ने कहा कि कीव पहले से ही रूसी सेना के घेरे में है। इसके बावजूद रूसी सैनिकों ने महिलाओं और बच्चों के समूह को गोली मार दी, जो राजधानी के पास एक गांव छोड़ रहे थे। रूस के इस हमले में एक बच्चे सहित सात महिलाओं की मौत हो गई है।

मारियुपोल पर लगातार बमबारी

दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूसी सेनाओं द्वारा लगातार बमबारी जारी है। यूक्रेन का कहना है कि एक मानवीय तबाही का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें 1,500 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। सैकड़ों हजारों नागरिकों को निकालने के प्रयास बार-बार विफल रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में, मारियुपोल में एक मस्जिद, जहां 80 नागरिक शरण ले रहे थे, पर रूसी सेना ने गोलाबारी की। नवीनतम उपग्रह फोटोज ने पूरे मारियुपोल में नागरिक बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों को व्यापक नुकसान दिखाया।

यह भी पढ़ें:

रूस में Facebook पर बैन के बाद Twitter के रीच को भी प्रतिबंधित किया गया, पुतिन सरकार की नाराजगी भारी पड़ी

Russia ने फेक न्यूज के खिलाफ बनाए कड़े कानून, सेना के बारे में गलत सूचना दी तो 15 साल तक की जेल की सजा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Imran Khan Health Update: जेल में गई इमरान खान की आंख की रोशनी, मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS