Ukraine Russia War: मॉस्को तक पहुंची जंग की आग, ड्रोन को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने गिराया, फिर भी हुई तबाही

Published : Jul 24, 2023, 01:29 PM ISTUpdated : Jul 24, 2023, 01:31 PM IST
Drone Attack on Moscow

सार

मॉस्को पर दो ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई। एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें मार गिराया। एक ड्रोन रक्षा मंत्रालय के पास क्रैश हुआ। ड्रोन में रखा विस्फोटक गिरने से एक बिल्डिंग में आग लग गई।

मॉस्को। यूक्रेन में चल रही जंग (Ukraine Russia war) की आग रूस की राजधानी मॉस्को तक पहुंच रही है। मॉस्को पर ड्रोन से हमला किया गया है। रूसी एयर डिफेंस ने हमला करने के लिए बढ़ रहे ड्रोन को मार गिराया। उस वक्त ड्रोन काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। ड्रोन में रखे विस्फोटक ऊंची बिल्डिंग पर गिरे जिससे तबाही हुई। मॉस्को पर दो ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई। एक ड्रोन रक्षा मंत्रालय के पास क्रैश हुआ।

रूस ने इस हमले को आतंकी वारदात बताया है और इसके लिए यू्क्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। हमला सोमवार अहले सुबह हुआ। एक दिन पहले रूस ने काला सागर के किनारे स्थित पोर्ट शहर ओडेसा पर मिसाइल से हमला किया था। यूक्रेन ने इसका बदला लेने की कसम खाई थी।

 

 

ड्रोन हमले में कोई नहीं हुआ हताहत

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, "कीव शासन ने दो ड्रोनों से मॉस्को शहर पर आतंकी हमला करने की कोशिश की। इसे रोक दिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।” इस बीच, कीव ने कहा कि रूस ने रविवार रात को ओडेसा पर फिर से हमले किए। इसके चलते एक जहाज हैंगर नष्ट हो गया है। चार बंदरगाह कर्मचारी घायल हो गए हैं।

मॉस्को में ड्रोन क्रैश के बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार

रूसी मीडिया के अनुसार मॉस्को में दो ड्रोन के क्रैश होने के बाद 41 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह सुबह करीब 4 बजे रक्षा मंत्रालय की इमारत की वीडियो बना रहा था। उसी वक्त ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

रूस ने किया डोनेट्स्क पर हमला

यूक्रेन के डोनेट्स्क पर रूस ने बड़े पैमाने पर हमला किया है। इससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। रूसी हमलों से घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। डोनेट्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने बताया है कि अवदिका पर बड़े पैमाने पर गोलाबारी की गई है। तोपों से फायर गिए गए गोले लोगों के घरों पर गिरे हैं।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर हमले के लिए 17 ड्रोन भेजे

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि क्रीमिया पर यूक्रेनी ड्रोन हमले को बिना किसी हताहत के नाकाम कर दिया गया। यूक्रेन ने हमला करने के लिए 17 ड्रोनों को भेजा। इनमें से 11 को काला सागर में गिरा दिया गया। तीन क्रीमिया क्षेत्र में गिरे। तीन को एयर डिफेंस द्वारा नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन हमला, एम्यूनीशन सेंटर ध्वस्त

बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर पिछले साल फरवरी में हमला किया था। एक साल से अधिक समय से दोनों देशों के बीच लड़ाई चल रही है। यूक्रेन को अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से मदद मिली रही है। पश्चिमी देश यूक्रेन को पैसे से लेकर हथियार तक मुहैया करा रहे हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!