
कीव। Google ने यूक्रेन में गूगल मैप (Google map) को कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। गूगल मैप अब यूक्रेन (Ukraine) के कुछ जगहों में लाइव ट्रैफिक (Live Trafic in Google map) को नहीं शो कर रहा है। गूगल ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने लाइव ट्रैफिक को गूगल मैप से हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि उसने क्षेत्रीय अधिकारियों सहित उसके सूत्रों से बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। उसका मानना है कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन में स्टोर और रेस्त्रां जैसे व्यस्त स्थानों पर Google मैप्स ट्रैफिक की जानकारी बंद की गई है।
4 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर भागे
यूक्रेन पिछले पांच दिनों से रूसी सैनिकों के हमलों का सामना कर रहा है। गुरुवार से जारी इन हमलों के बाद से यूक्रेन के शहरों पर मिसाइलें गिरीं। देश के 4 लाख से ज्यादा नागरिकों ने पड़ोसी देशों, पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जैसे देशों में शरण ली है। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
यूजर्स की सुरक्षा के लिए कंपनियां उठा रहीं कदम
Google सहित बड़ी टेक कंपनियों ने कहा है कि वे इस क्षेत्र में यूजर्स की सुरक्षा के लिए नए उपाय कर रही हैं। ऑनलाइन सेवाओं और सोशल मीडिया साइटों को भी बंद किया गया है। कैलिफोर्निया के मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एक प्रोफेसर ने बताया कि गूगल मैप्स ने उन्हें ट्रैफिक जाम को ट्रैक करने में मदद की। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा हमले की घोषणा से कुछ घंटे पहले सीमा की ओर जाम लगा था। इसकी जानकारी लोगों को गूगल मैप के जरिये लगी थी। हालांकि, Google ने कहा है कि क्षेत्र में बारी-बारी से नेविगेशन सुविधाओं का उपयोग करके ड्राइवरों के लिए लाइव ट्रैफिक जानकारी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को पोलैंड ने दी बड़ी राहत, बिना वीजा देश में दाखिल होने की इजाजत
रूस के 3 हजार प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस में ही राष्ट्रपति पुतिन की निंदा हो रही है। रूस में रविवार और सोमवार को पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहे। इस दौरान 3 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें- Russia Ukraine war:हरियाणा-पंजाब के बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए क्यों जाते हैं यूक्रेन,Inside Story में जानें
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।