
कीव। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध के साथ जुबानी जंग भी जारी है। एक तरफ दोनों देशों के बीच समझौते के विकल्प तलाशे जा रहे तो दूसरी ओर एक दूसरे को धमकियां और चेतावनियां दे रहे। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा कि यूक्रेन अब रूस के किसी भी अल्टीमेटम को पूरा नहीं कर सकता है। मॉस्को देश को नष्ट करना चाहता है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी अल्टीमेटम को हमको नष्ट करके ही पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मास्को चाहता है कि यूक्रेन खार्किव (Kharkiv), मारियुपोल (Mariupol) और कीव (Kyiv) को उसे सौंप दिया जाए। उन्होंने साफ कहा कि न तो मैं ना ही इन शहरों के लोग ऐसा करना चाहेंगे। जबतक मैं राष्ट्रपति हूं तबतक ऐसा नहीं होने वाला है।
रूस ने लगातार दूसरे दिन हाइपरसोनिक मिसाइल्स दागे
रूस का कहना है कि उसने लगातार दूसरे दिन यूक्रेन में अपनी नवीनतम हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी हैं, जिससे देश के दक्षिण में एक ईंधन भंडारण स्थल नष्ट हो गया है। रूस यूक्रेन में लगातार आक्रामक हो रहा है।
मारियुपोल में आर्ट स्कूल में बमबारी
यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी सेना पर मारियुपोल शहर में एक आर्ट स्कूल पर बमबारी करने का आरोप लगाया, जहां महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 400 लोग शरण लिए हुए थे। उन्होंने रूसी सेना पर लगभग 1,000 निवासियों को रूस निर्वासित करने और उनके यूक्रेनी पासपोर्ट छीनने का भी आरोप लगाया है।
24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा (Kharkiv, Mariupol and Odessa) सहित कई शहरों में बर्बादी के निशां ही केवल दिख रहे।
यह भी पढ़ें:
रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।