रूसी अल्टीमेटम पर यूक्रेन का जवाब: हम नष्ट हो जाएंगे लेकिन नहीं सौंपेंगे अपने शहरों को...

यूक्रेन पर रूस के हमले को लगातार एक महीना पूरा होने को है लेकिन शांति वार्ता की दिशा में प्रयास सार्थक होते नहीं दिख रहे हैं। यूक्रेन के कई शहर खंडहरों में तब्दील हो चुके हैं, लोग अपने घरों को छोड़कर शरणार्थी बनने को मजबूर हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2022 6:10 PM IST / Updated: Mar 21 2022, 11:59 PM IST

कीव। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध के साथ जुबानी जंग भी जारी है। एक तरफ दोनों देशों के बीच समझौते के विकल्प तलाशे जा रहे तो दूसरी ओर एक दूसरे को धमकियां और चेतावनियां दे रहे। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा कि यूक्रेन अब रूस के किसी भी अल्टीमेटम को पूरा नहीं कर सकता है। मॉस्को देश को नष्ट करना चाहता है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी अल्टीमेटम को हमको नष्ट करके ही पूरा किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि मास्को चाहता है कि यूक्रेन खार्किव (Kharkiv), मारियुपोल (Mariupol) और कीव (Kyiv) को उसे सौंप दिया जाए। उन्होंने साफ कहा कि न तो मैं ना ही इन शहरों के लोग ऐसा करना चाहेंगे। जबतक मैं राष्ट्रपति हूं तबतक ऐसा नहीं होने वाला है।

Latest Videos

रूस ने लगातार दूसरे दिन हाइपरसोनिक मिसाइल्स दागे

रूस का कहना है कि उसने लगातार दूसरे दिन यूक्रेन में अपनी नवीनतम हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी हैं, जिससे देश के दक्षिण में एक ईंधन भंडारण स्थल नष्ट हो गया है। रूस यूक्रेन में लगातार आक्रामक हो रहा है। 

मारियुपोल में आर्ट स्कूल में बमबारी

यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी सेना पर मारियुपोल शहर में एक आर्ट स्कूल पर बमबारी करने का आरोप लगाया, जहां महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 400 लोग शरण लिए हुए थे। उन्होंने रूसी सेना पर लगभग 1,000 निवासियों को रूस निर्वासित करने और उनके यूक्रेनी पासपोर्ट छीनने का भी आरोप लगाया है।

24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा (Kharkiv, Mariupol and Odessa) सहित कई शहरों में बर्बादी के निशां ही केवल दिख रहे।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दिया येरूशलम में पुतिन के मिलने का प्रस्ताव, बोले-नफ्ताली बेनेट करें मध्यस्थता

रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री