अमेरिका इलेक्शन 2020: ट्रंप-बाइडेन के बीच डिबेट, 90 मिनट की बहस में 6 मुद्दे, जानें अहम बातें

Published : Sep 29, 2020, 11:10 AM ISTUpdated : Sep 29, 2020, 11:13 AM IST
अमेरिका इलेक्शन 2020: ट्रंप-बाइडेन के बीच डिबेट, 90 मिनट की बहस में 6 मुद्दे, जानें अहम बातें

सार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की चुनावी जंग आखिरी दौर में पहुंच गई है। प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और उनको चुनौती दे रहे डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन मंगलवार रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.30 बजे) पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हिस्सा लेंगे।

वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति पद की चुनावी जंग आखिरी दौर में पहुंच गई है। प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और उनको चुनौती दे रहे डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन मंगलवार रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.30 बजे) पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हिस्सा लेंगे। इनकी बीच में कुल तीन डिबेट होंगी। दूसरी 15 और तीसरी 22 अक्टूबर को होंगी। ऐसे में बता रहे हैं, इन डिबेट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।

कोरोना की वजह से किए गए हैं ये बदलाव 

कोरोनावायरस की वजह से इस बार तस्वीर कुछ बदली नजर आएगी। मॉडरेटर एक ही होगा। पैनालिट्स नहीं होंगे। दर्शक होंगे या नहीं, या होंगे तो कितने? इस बारे में डिबेट कमीशन ने फिलहाल जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि हाथ मिलाने की ऐतिहासिक परंपरा भी इस बार नहीं निभाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मॉडरेटर और कैंडिडेट्स मास्क नहीं पहनेंगे। ट्रंप की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका दर्शकों के स्थान पर मौजूद रहेंगी।

पहली डिबेट : 29 सितंबर, 2020

वक्त : रात 9 बजे (भारतीय समय के अनुसार, बुधवार सुबह 6.30 बजे)
कहां : केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी, क्लीवलैंड (ओहायो)
कितनी देर : 90 मिनट (कोई ब्रेक नहीं होगा)
मॉडरेटर : फॉक्स न्यूज के एंकर क्रिस वॉलेस होंगे। 2016 में ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन की पहली डिबेट भी वॉलेस ने कराई थी।
मुद्दे : कुल 6 मुद्दे होंगे। ये इस तरह हैं- दोनों कैंडिडेट्स के रिकॉर्ड्स, सुप्रीम कोर्ट, कोरोनावायरस, इकोनॉमी, नस्लवाद-हिंसा और इलेक्शन इंटीग्रिटी यानी चुनावी अखंडता।

दूसरी डिबेट : 15 अक्टूबर 2020

वक्त : फिलहाल तय नहीं
कहां : एड्रियन एर्स्ट सेन्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, मायामी
कितनी देर : 90 मिनट
मॉडरेटर : C-SPAN के पॉलिटिकल एडिटर स्टीव सुली। टाउन हॉल स्टाइल डिबेट होगी। दर्शक शामिल होंगे, संख्या तय नहीं।
मुद्दे : कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट (सीपीडी) तय करेगा। घोषणा एक हफ्ते पहले होगी।

तीसरी डिबेट : 22 अक्टूबर 2020

वक्त : फिलहाल तय नहीं
कहां : बेलमॉन्ट यूनिवर्सिटी, नेश्विल
कितनी देर : 90 मिनट
मॉडरेटर : एनबीसी की व्हाइट हाउस संवाददाता क्रिस्टीन वेकर। वे प्रेसिडेंशियल डिबेट मॉडरेट (अकेले) करने वाली दूसरी अश्वेत महिला हैं। पहली कैरोल सिम्पसन थीं।
मुद्दे : 6 मुद्दे होंगे। इन्हें सीपीडी तय करेगा। घोषणा एक हफ्ते पहले होगी।

चुनाव में सिर्फ 5 हफ्ते बचे 

चुनाव में सिर्फ पांच हफ्ते बाकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल अप्रूवल रेटिंग में बाइडेन राष्ट्रपति ट्रंप से 10 प्वॉइंट आगे हैं। माना जा रहा है कि उन्हें महामारी और हेल्थ केयर जैसे मुद्दों पर उन्हें ज्यादा समर्थन मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाइडेन 54-44 से आगे हैं। हालांकि, कुछ वोटर्स ऐसे भी हैं जो ये मानते हैं कि ट्रंप जल्द ही कोविड-19 पर काबू पा लेंगे।

वॉइस प्रेसिडेंशियल डिबेट

कब : 7 अक्टूबर 2020
कहां : साल्ट लेक सिटी की उटाह यूनिवर्सिटी (किंग्सवरे हॉल)
मॉडरेटर : सुसान पेज। वो यूएसए टुडे की वॉशिंगटन ब्यूरो चीफ हैं।
मुद्दे : एक हफ्ते पहले सीपीडी ऐलान करेगा। 9 मुद्दे होंगे। हर कैंडिडेट को 10 मिनट मिलेंगे।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US-Israel Iran Strikes Video: अमेरिका-इजराइल हमले का जवाब, ईरान ने दागी मिसाइल, देखें वीडियो
ईरान के 6 शहरों पर हमला, खामेनेई आवास पर ब्लास्ट-तस्वीरों और वीडियों में देखिए खौफनाक मंजर?