अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक अकाउंट दो साल के लिए सस्पेंड, कैपिटल हिल मामले में एक्शन

Published : Jun 04, 2021, 11:08 PM IST
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक अकाउंट दो साल के लिए सस्पेंड, कैपिटल हिल मामले में एक्शन

सार

कैपिटल हिल में हुए हिंसा में शामिल लोगों के समर्थन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया था। फेसबुक ने इसको आपत्तिजनक और आपराधिक मानते हुए 7 जनवरी से उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक अकाउंट को दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्व राष्ट्रपति का फेसबुक पेज बीते 7 जनवरी से अस्थायी रूप से सस्पेंड था। इसी तारीख से अगले दो साल तक अकाउंट सस्पेंडेड रहेगा।

कैपिटल हिल प्रकरण के बाद फेसबुक इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हुआ 

दरअसल, कैपिटल हिल में हुए हिंसा में शामिल लोगों के समर्थन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया था। फेसबुक ने इसको आपत्तिजनक और आपराधिक मानते हुए 7 जनवरी से उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था। पिछले महीने समीक्षा के दौरान भी फेसबुक ने अकाउंट का सस्पेंशन जारी रखा था। लेकिन फेसबुक के ओवरसाइट बोर्ड ने अनिश्चितकाल के निलंबन को उचित नहीं माना। ऐसे में निर्णय लिया कि नए प्रवर्तन प्रोटोकाॅल नियम के अनुसार ट्रंप के अकाउंट को दो साल के लिए सस्पेंड रखा जाए। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Medical Emergency: पाकिस्तान में मेडिकल इमरजेंसी! दवाओं के लिए तरस रहे लोग
Top 10 Morning News: पंजाब ब्लास्ट से हंटावायरस अलर्ट तक, देश और दुनिया के 10 ताज़ा अपडेट