अमेरिकी फाइटर जेट F-22 ने कनाडा में उड़ रहे अज्ञात वस्तु को मार गिराया, दो दिन में दो बार हुई ऐसी घटना

Published : Feb 12, 2023, 08:16 AM ISTUpdated : Feb 12, 2023, 08:22 AM IST
F-22

सार

अमेरिकी वायुसेना के F-22 विमान ने कनाडा में उड़ रहे एक अज्ञात वस्तु को मार गिराया है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी एयरफोर्स ने अलास्का में उड़ रहे अज्ञात वस्तु को गिराया था।

ओटावा। अमेरिकी वायुसेना द्वारा बीते दिनों चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद अमेरिका और उसके पड़ोसी देश कनाडा के आसमान में अज्ञात वस्तुएं देखी जा रही हैं। दो दिन में लगातार ऐसी दो घटनाएं हुईं जब अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने आकाश में उड़ रहे अज्ञात वस्तु को मार गिराया। शुक्रवार को अलास्का में उड़ रहे एक अज्ञात वस्तु को गिराया गया था। इसके बाद शनिवार को अमेरिकी वायु सेना के एफ-22 विमानों ने कनाडा में उड़ रहे अज्ञात वस्तु को मार गिराया।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर अज्ञात वस्तु के गिराये जाने की जानकारी दी। ट्रूडो ने बताया कि उन्होंने उस वस्तु को गिराने का आदेश दिया था। इसके बाद कनाडा और अमेरिका के लड़ाकू विमान उड़े और यूएस के F-22 विमान ने उस अज्ञात वस्तु को मार गिराया। युकोन में तैनात कनाडाई सेना मलबे की खोज कर रही है। इसका विश्लेषण किया जाएगा।

 

 

F-22 विमान ने AIM 9X मिसाइल से अज्ञात वस्तु को गिराया

अमेरिकी सेना के मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उत्तरी कनाडा के ऊपर अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे वस्तु को गिराने के लिए आदेश दिया था। दो F-22 विमान उस वस्तु के पास गए थे। एक विमान ने AIM 9X मिसाइल फायर कर उस वस्तु को गिरा दिया गया।

यह भी पढ़ें- तुर्किए भूकंप: एक भारतीय का शव बरामद, 28 हजार के पार पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

बेलनाकार आकार का था अज्ञात वस्तु

कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने कहा कि जिस वस्तु को मार गिराया गया वह आकार में बेलनाकार थी। अभी यह पता नहीं है कि वह किस देश से आया था। इसकी जांच की जा रही है। वह वस्तु चीनी जासूसी गुब्बारे से छोटा था। वह 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके चलते नागरिक हवाई यातायात को खतरा पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें- अलास्का में उड़ रहा था कार जितना बड़ा अज्ञात सामान, अमेरिकी वायु सेना ने मार गिराया, कहा- पैदा कर रहा था खतरा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान में आधी रात खलबली, अस्पताल ले जाए गए Ex PM इमरान खान, आखिर क्या हुआ?
Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?