वैलेंटाइन डे पर होटलों पर पड़ा छापा तो ऐसी हालत मे मिले कपल, 2 दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार

Published : Feb 15, 2020, 02:31 PM ISTUpdated : Feb 15, 2020, 02:36 PM IST
वैलेंटाइन डे पर होटलों पर पड़ा छापा तो ऐसी हालत मे मिले कपल, 2 दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार

सार

पुलिस ने होटलों पर छापे मारे और अस्त-व्यस्त हालत में बहुत से अनमैरिड कपल को गिरफ्तार किया। दो दर्जन गैर शादीशुदा कपल्स को गिरफ्तार किया।   

इंडोनशिया. दुनियाभर में 14 फरवरी को पूरे लव वीक के बाद वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान प्यार में डूबे कपल्स एक दूसरे को गुलाब, गिफ्ट और तोहफे देते नजर आए। कई लोग ऐसे भी थे, जिन्हें प्यार करने लिए पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। वैलेंटाइन डे के दिन पुलिस ने होटलों पर छापे मारे और बहुत से अनमैरिड कपल को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया।

मामला मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया का है। यहां कुछ हिस्सों में पुलिस ने होटलों पर छापे मारे और अस्त-व्यस्त हालत में बहुत से अनमैरिड कपल को गिरफ्तार किया। दो दर्जन गैर शादीशुदा कपल्स को गिरफ्तार किया। 

इस्लामिक देश में बैन है ये सब

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया कट्टरपंथी मुस्लिम देश है। यहां खुलकर प्यार-रोमांस करना अश्लीलता माना जाता है। इसे देश की संस्कृति और नैतिकता के खिलाफ माना जाता है। इंडोनेशिया के मकस्सर और डेपोक में अधिकारियों ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की थी कि वो वैलेंटाइन डे पर अश्लीलता न फैलाएं। 

संस्कृति पर लंबा भाषण देकर छोड़ा

ऐसे में पुलिस ने होटलों पर छापे मारे और कमरों में मौजूद अविवाहित जोड़ों को गिरफ्तार किया। इनमें एक जर्मनी का शख्स भी शामिल था। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए कपल को शादी से पहले ये सब करने के नुकसान और संस्कृति पर लंबा भाषण और हिदायत देकर छोड़ दिया। 

कंडोम की बिक्री पर लगा था बैन

इस कार्रवाई में पांच सेक्स वर्कर्स भी पकड़ी गईं। इन्हें रिहैबिलिटेशन सेंटर भेज दिया गया। मकस्सर में कंडोम की बिक्री पर भी कई तरह के बैन लगाए गए थे। कंडोम खरीदने वालों की सख्ती से उम्र चेक की जाती है। कंडोम को सिर्फ शादीशुदा लोगों के लिए प्रोडक्ट माना जाता है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ICE Shooting New York: कार में 5 साल का बच्चा, बाहर ICE एजेंट की गोली! न्यूयॉर्क की घटना से मचा हड़कंप
US Immigration Policy: Infosys, Wipro से Microsoft तक पर गिरी गाज! ट्रंप की इमिग्रेशन नीति पर क्यों भड़के न्यूसम?