न्यूयॉर्क: इंडिया डे परेड में राम मंदिर ने मोहा लोगों के मन, देखें वीडियो

Published : Aug 19, 2024, 10:02 AM IST
India Day Parade

सार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड निकाला गया। इस दौरान अयोध्या के राम मंदिर की झांकी देखने को मिली। इसने लोगों का मन मोह लिया।

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को इंडिया डे परेड (India Day Parade) का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। परेड में अयोध्या के राम मंदिर की रेप्लिका दिखाई गई। लोग भारतीय झंडे लेकर सड़क पर उतरे।

परेड के दौरान मुख्य आकर्षण राम मंदिर रहा। इसे लड़की की मदद से तैयार किया गया था। मंदिर को फूलों से सजाया गया था। 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची यह झांकी मुख्य रूप से भारत में तैयार की गई। इसे परेड के लिए सामान ढोने वाले विमान से लाया गया था।

 

 

सोनाक्षी सिन्हा, पंकज त्रिपाठी और मनोज तिवारी ने लिया परेड में हिस्सा

परेड न्यूयॉर्क में मैडिसन एवेन्यू से ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक किया गया। परेड में 40 से अधिक झांकियां, 50 से अधिक मार्चिंग समूह और 30 से अधिक मार्चिंग बैंड ने हिस्सा लिया। फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा परेड की ग्रैंड मार्शल थीं। एक्टर पंकज त्रिपाठी और सांसद मनोज तिवारी भी इसमें शामिल हुए।

स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने कहा, "मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय के निमंत्रण पर इंडिया डे परेड में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आया हूं। भारत की दिव्य संस्कृति, हमारी कालजयी, मृत्युंजय और सनातन संस्कृति और इसके मूल्यों को दर्शाने वाली झांकियां देखने को मिलीं। सभी झांकियां बहुत अद्भुत हैं।"

उन्होंने कहा, "राम मंदिर की झांकी ने आकर्षण बटोरा है। यह झांकी दिखाती है कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व को एक परिवार मानती है। यह सभी मनुष्यों में एक ही ईश्वर को देखती है। और हमारी संस्कृति कहती है कि एक ही ब्रह्म सर्वव्यापी है। हम भारतीय समानता का संदेश देते हैं। हम भारतीय पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं।"

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

INS Kolkata vs PNS Hunain: दोनों युद्धपोतों की ताकत और क्षमता में कितना बड़ा अंतर? जानें पूरी डिटेल
US Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीदना पड़ेगा भारी! भारत समेत 10 देशों पर 100% टैरिफ का खतरा