बेहतर जीवन की तलाश में पहुंचे थे तुर्की, दुर्घटना में गंवाई जान

Published : Sep 24, 2019, 07:12 PM IST
बेहतर जीवन की तलाश में पहुंचे थे तुर्की, दुर्घटना में गंवाई जान

सार

र्की में सीरियाई सीमा के पास प्रवासियों को ले जा रहे सैन्य वाहन के पलटने से छह लोगों की जान चली गई। स्थानीय गवर्नर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दो सैनिकों सहित अन्य 27 लोग घायल भी हुए हैं। 


अंकारा. तुर्की में सीरियाई सीमा के पास प्रवासियों को ले जा रहे सैन्य वाहन के पलटने से छह लोगों की जान चली गई। स्थानीय गवर्नर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दो सैनिकों सहित अन्य 27 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा दक्षिणी तुर्की के रेहान्लि जिले में हुआ। बताया गया है कि अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जा रहा था। लेकिन उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि वे किस देश के नागरिक थे।

तुर्की में बढ़ रही है अवैध शरणार्थियों की समस्या 
तुर्की अधिकारियों ने हाल ही में कई अपंजीकृत प्रवासियों का पता लगाया है और हजारों लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं सरकार का कहना है कि उन्होंने सिर्फ उन्हीं लोगों को वापस उनके देश भेजा है, जिन्होंने इसकी इच्छा जाहिर की थी। तुर्की में करीब 36 लाख सीरियाई शरणार्थी हैं और करीब 3,00,000 इराकी रहते हैं। वहीं अफगानी लोगों की संख्या भी यहां बढ़ रही है।

घायल हुए हैं 27 लोग 
तुर्की में सीरियाई सीमा के पास प्रवासियों को ले जा रहे सैन्य वाहन के पलटने से छह लोगों की जान चली गई। स्थानीय गवर्नर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दो सैनिकों सहित अन्य 27 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा दक्षिणी तुर्की के रेहान्लि जिले में हुआ। बताया गया है कि अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जा रहा था। लेकिन उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि वे किस देश के नागरिक थे। तुर्की अधिकारियों ने हाल ही में कई अपंजीकृत प्रवासियों का पता लगाया है और हजारों लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं सरकार का कहना है कि उन्होंने सिर्फ उन्हीं लोगों को वापस उनके देश भेजा है, जिन्होंने इसकी इच्छा जाहिर की थी। तुर्की में करीब 36 लाख सीरियाई शरणार्थी हैं और करीब 3,00,000 इराकी रहते हैं। वहीं अफगानी लोगों की संख्या भी यहां बढ़ रही है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?