अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन के पुतिन को हटाने के आह्वान के बाद रूस ने दी प्रतिक्रिया, बैकफुट पर व्हाइट हाउस

Published : Mar 27, 2022, 07:35 AM ISTUpdated : Mar 27, 2022, 07:36 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन के पुतिन को हटाने के आह्वान के बाद रूस ने दी प्रतिक्रिया, बैकफुट पर व्हाइट हाउस

सार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन पुतिन पर लगातार हमलावर हैं। शनिवार को उन्होंने रूसी नेताओं से पुतिन को हटाने का आह्वान कर दिया। इस पर रूस की प्रतिक्रिया आने के बाद व्हाइट हाउस बैकफुट पर आ गया है। 

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (US President Joe Biden) के पोलैंड (Poland) में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सत्ता में नहीं रह सकते बयान के बाद व्हाइट हाउस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। व्हाइट हाउस (White House) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की घोषणा को स्पष्ट किया कि रूस के व्लादिमीर पुतिन "सत्ता में नहीं रह सकते" शासन परिवर्तन का आह्वान नहीं था। दरअसल, शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने पुतिन के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज करते हुए स्पष्ट रूप से यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूसी नेता को हटाने का आह्वान किया था। पोलैंड की राजधानी में अपने भाषण के दौरान बिडेन ने कहा "भगवान के लिए, यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता।" 

व्हाइट हाउस ने जारी किया स्पष्टीकरण

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा, "राष्ट्रपति का कहना था कि पुतिन को अपने पड़ोसियों या क्षेत्र पर सत्ता का प्रयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। वह रूस में पुतिन की शक्ति, या शासन परिवर्तन पर चर्चा नहीं कर रहे थे।" अधिकारी ने कहा कि बिडेन की लाइन उनकी तैयार टिप्पणी में नहीं थी जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि पुतिन युद्ध को सही ठहराने के लिए झूठ बोल रहे हैं।

बिडेन की टिप्पणी पर रूस की प्रतिक्रिया

बिडेन की टिप्पणी के बाद क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव की त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस में कौन राष्ट्रपति होगा यह बिडेन द्वारा तय नहीं किया जाना है। पेसकोव ने कहा कि यह श्री बिडेन द्वारा तय नहीं किया जाना है, यह केवल रूसी संघ के लोगों की पसंद होनी चाहिए।

ज़ेलेंस्की ने पूछा क्या पश्चिमी देश मास्को से भयभीत हैं?

इसी बीच, रूस ने यूक्रेन के आक्रमण में एक संभावित नए मोर्चे लविवि पर बमबारी तेज कर दी है। रूसी रॉकेट ने पश्चिमी यूक्रेनी शहर लविवि पर हमला किया। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से सैन्य हार्डवेयर भेजने की अपनी मांग दोहराई, यह पूछते हुए कि क्या वे मास्को से भयभीत हैं। ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम पहले से ही 31 दिनों से इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

World War II के चार नाजी कैंपों से जीवित बचे 96 साल के बुजुर्ग की रूसी हमले में मौत, फ्लैट में मारे गए बोरिस

मारियुपोल पर रूस ने कसा शिकंजा, दो सुपर पॉवरफुल बम गिराए, दो लाख से अधिक लोग हैं बंदरगाह शहर में फंसे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?