
Rafale Queen Shivangi Singh Pakistan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी उसी बेस से दूसरे विमान में उड़ान भरी। उड़ान से पहले राष्ट्रपति ने जी-सूट पहना, हाथ में हेलमेट लिया और धूप का चश्मा लगाकर पायलट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। तस्वीर में दिख रही ये पायलट कोई और नहीं बल्कि स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह हैं। इस तस्वीर की खासियत यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने झूठा दावा किया था कि उसने शिवांगी सिंह को पकड़ लिया है।4
दरअसल, उस ऑपरेशन में राफेल लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया था। इसी वजह से पाकिस्तान ने झूठ फैलाया कि उसने राफेल जेट को मार गिराया और अंबाला एयरबेस को तबाह कर दिया है। लेकिन उसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद अंबाला एयरबेस पहुंचे और पाकिस्तान के झूठ की पोल खोल दी थी। उन्होंने अपनी मौजूदगी से ही पाकिस्तान की झूठी खबरों को गलत साबित कर दिया। बता दें कि शिवांगी सिंह का जन्म वाराणसी में हुआ था। भारतीय वायुसेना में 2023 तक कुल 1600 अधिकारी हैं, जिनमें कई महिला पायलट भी शामिल हैं। शिवांगी ने शुरुआत में MiG-21 लड़ाकू विमान उड़ाया था। उनका चयन 2017 में वायुसेना में हुआ था। जब 2020 में राफेल फाइटर जेट भारत आया, तो उन्हें इसे उड़ाने का मौका मिला। साल 2022 में, वह IAF की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला फाइटर पायलट बनीं थीं।दरअसल, शिवांगी सिंह भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला राफेल फाइटर पायलट हैं।
यह भी पढ़ें: कर्ज माफी की मांग को लेकर नागपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन, ट्रेनों को रोकने की दी चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने झूठा दावा किया था कि उसने भारत के कई लड़ाकू विमान मार गिराए हैं और शिवांगी सिंह को सियालकोट के पास कैद कर लिया है। लेकिन जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरबेस पर इसी शिवांगी सिंह के साथ राफेल के सामने तस्वीर खिंचवाई जिसके बाद पाकिस्तान का झूठ पूरी तरह बेनकाब हो गया।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।