कौन हैं शि झेंगली? नए बैट कोरोनावायरस का खोला राज, कहलाती हैं Batwoman

Published : Feb 22, 2025, 05:59 PM ISTUpdated : Feb 22, 2025, 06:00 PM IST
Shi Zhengli

सार

चीन में एक नए कोरोनावायरस HKU5-CoV-2 की खोज हुई है जो चमगादड़ों को संक्रमित करता है और इंसानों में फैलने की क्षमता रखता है। यह खोज 'बैटवुमन' के नाम से मशहूर वैज्ञानिक शी झेंगली की टीम ने की है।

HKU5-CoV-2 Coronavirus: चीनी वैज्ञानिकों की एक टीम ने चमगादड़ को संक्रमित करने वाले एक नए कोरोनावायरस का पता लगाया है। इसका नाम HKU5-CoV-2 कोरोनावायरस है। यह इंसानों में भी फैल सकता है।

HKU5-CoV-2 कोरोनावायरस की पहचान सबसे पहले हांगकांग में जापानी पिपिस्ट्रेल चमगादड़ में की गई थी। चीन के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि HKU5-CoV-2 न केवल मनुष्यों में ACE2 रिसेप्टर्स से जुड़ सकता है, बल्कि कई अन्य स्तनधारियों को संक्रमित कर सकता है, जिससे इसके इंसानों में फैलने का डर है। यह खोज चीन की प्रसिद्ध वैज्ञानिक शी झेंगली के नेतृत्व वाली टीम ने किया है। शी झेंगली चमगादड़ों पर रिसर्च के लिए चीन ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उन्हें Batwoman भी कहा जाता है।

कौन हैं शि झेंगली?

शी झेंगली ने बैट कोरोनावायरस पर स्टडी की है। उन्होंने वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में काम किया है। यह 2020 में कोविड-19 फैलने के चलते विवादों में आया था। आरोप लगे थे कि इस प्रयोगशाला से कोरोना वायरस फैला था।

यह भी पढ़ें- चीनी वैज्ञानिकों ने खोजा नया कोरोनावायरस, क्या आने वाली है बड़ी महामारी?

झेंगली ने पहले कस्टमाइज्ड कोरोनावायरस रिसेप्टर पर काम किया था। इससे नई दवाओं के विकास में मदद मिल सकती है। ये रिसेप्टर्स मॉड्यूलर काइमेरिक प्रोटीन हैं। इनकी तुलना लेगो ब्लॉक से की जाती है। ये संक्रामक रोगों के बारे में स्टडी में मदद कर सकते हैं।

झेंगली ने गुआंगझोउ लेबोरेटरी में HKU5-CoV-2 कोरोनावायरस पर नई स्टडी की है। उन्हें वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, वुहान यूनिवर्सिटी और गुआंगझोउ एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों से मदद मिली थी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!