वीडियो: पाकिस्तान में ट्रेनिंग से लेकर कनाडा में खालिस्तानी कैंप तक, निज्जर को लेकर क्यों चुप थे जस्टिन ट्रूडो

वीडियो: पाकिस्तान में ट्रेनिंग से लेकर कनाडा में खालिस्तानी कैंप तक, निज्जर को लेकर क्यों चुप थे जस्टिन ट्रूडो

Published : Sep 25, 2023, 04:33 PM IST

हरदीप सिंह निज्जर की गतिविधियों को लेकर भारत ने पहले भी कनाडा को जानकारी दी थी। हालांकि तमाम चीजों का पता होने के बाद भी पीएम जस्टिन ट्रूडो सबकुछ नजरअंदाज कर रहे थे।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बौखलाए कनाडा के पीएम के द्वारा भारत की एजेंसियों पर इसका आरोप लगाया गया है। हालांकि सच कुछ और ही है। भारत ने पहले भी 2016 में हरदीप सिंह निज्जर की गतिविधियों को लेकर कनाडा को अलर्ट किया था। हरदीप की कट्टरपंथी गतिविधियों को जानते हुए भी उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था। भारतीय एजेंसियों के द्वारा बताया गया था कि हरदीप आतंकियों के लिए सीक्रेट कैंप चलाता था। इन आतंकियों को खालिस्तान का लक्ष्य बताया जाता था। उसने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में ही पूरा सेटअप बना लिया था। यहां एक गुरुद्वारे के बाहर उसकी हत्या की गई। 

हरदीप प्लम्बर के तौर पर कनाडा में काम करता था। शुरुआत में उसका संपर्क गैंगस्टर गुरनेक सिंह नेका से हुआ। इसके बाद ही वह खालिस्तान कमांडो फोर्स नाम के संगठन से जुड़ा। इसका संचालन गुरदीप करता था जो बहुत ही खूंखार था। वह 1980 से 1990 तक पंजाब में 200 हत्याओं में शामिल था। 2012 में निज्जर 15 दिनों की हथियार चलाने की ट्रेनिंग पर पाकिस्तान भी गया था। 

06:09जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
03:26SCO समिट से लेकर भारत दौरे तक, PM Modi और Prez. Putin की एक ही कार में यात्रा बनी चर्चा का विषय
03:06PM Modi ने Putin को क्या दिया स्पेशल तोहफा? क्या छिपा है संकेत
03:33पुतिन एयरपोर्ट पर उतरे, PM मोदी ने किया ऐसा स्वागत… रूस हुआ हैरान!
03:06'हाथ मिलाया-गले लगे' PM Modi ने कैसे किया दोस्त पुतिन का ग्रांड वेलकम-Watch Video
03:06PM Modi-Putin: जिगरी यार का यह Video देख जल-भुनकर राख हो जाएंगे दुश्मन!
05:184 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: 'यूक्रेन से युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन' Donald Trump का बड़ा दावा
06:09RELOS डिफेंस एग्रीमेंट: भारत-रूस के बीच हो गया दुनिया को झकझोर देने वाला समझौता!
03:08हार्दिक पंड्या की धमाकेदार वापसी! भारत की T20 टीम का फुल स्क्वॉड आया सामने!
05:29इमरान खान ने जेल से बहन को क्या संदेश देकर भेजा बाहर? अब पाकिस्तान में कुछ बड़ा होगा!