
वाशिंगटन(washington). इतिहास के सबसे भयंकर बर्फीले तूफान(deadly winter storm) का सामने कर रहे अमेरिका में एक बड़ा हादसा हुआ है। अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक दुखद घटना में एक महिला सहित तीन भारतीय नागरिक बर्फ में जमी झील में डूबकर मर गए। घटना 26 दिसंबर दोपहर 3:35 बजे Coconino काउंटी, एरिजोना में वुड्स घाटी झील में हुई। पढ़िए दिल दहलाने वाली घटना...
काउंटी शेरिफ ऑफिस(CCSO) ने बताया कि गायब हुए लोगों की पहचान 49 वर्षीय नारायण मुद्दाना और 47 वर्षीय गोकुल मेदिसेटी के रूप में की गई है। पीड़ित महिला की पहचान हरिथा मुड्डाना (उम्र अज्ञात) के रूप में की गई है। तीनों पीड़ित एरिजोना के चैंडलर के रहने वाले थे और मूल रूप से भारत के रहने वाले थे। चैंडलर फीनिक्स का एक उपनगर है। तीनों के शव 27 दिसंबर को बरामद कर लिए गए हैं।
CCSO के अनुसार बचाव दल के डेप्युटी और फायर यूनिट महिला को पानी से बाहर निकालने और जीवन रक्षक उपायों को लागू करने में सक्षम थे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तीनों बर्फ से जमी झील पर चल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद एक सबस्टेशन पर तैनात कर्मियों को रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर बुला लिया गया था।
इस समय एक लाख से अधिक अमेरिकी और कनाडाई बर्फीले मौसमकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उत्तरी अमेरिका में बड़े पैमाने पर विंटर स्ट्रॉम का कहर जारी है। बता दें कि किसी बम चक्रवात(bomb cyclone) से जब वायुमंडलीय दबाव घटता(atmospheric pressure) है, तब तेज बर्फबारी, तेज हवाएं और जमा देने वाला तापमान आता है। तूफान से लगभग 250 मिलियन लोग प्रभावित हैं। तूफान का असर क्यूबेक से टेक्सास तक 3,200 किमी से अधिक दिखाई दे रहा है। क्यूबेक पूर्वी कनाडा में मुख्य रूप से फ्रेंच बोलने वाला प्रांत है
NRI कपल नारायण और हरिथा आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले थे। वे क्रिसमस की छुट्टियों का मौसम होने के कारण फीनिक्स के पास घूमने आए थे। एक झील को पार करते समय, नारायण और हरिथा दोनों लापता हो गए थे। नारायण गुंटूर के पेदानंदीपाडु मंडल के पलपरू गांव के रहने वाले थे। जून में कपल ने अपने दो बच्चों के साथ भारत का दौरा किया था। परिवार के साथ वक्त बिताने के बाद वे यूएस लौट गए थे। नारायण के पिता को दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया। उनके पिता ने नारायण और हरिथा के नश्वर अवशेषों के लिए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है।
कपल अमेरिका में जॉब करते हैं। वे सोमवार को फोनिक्स इलाके की सैर पर निकले थे। बर्फीले तूफान की वजह से जिस इलाके में वे पिकनिक मनाने गए थे, वहां की झील जम गई थी। नतीजतन, नारायण और हरिथा झील की बर्फ में फंस गए। हालांकि, बच्चे अभी भी बर्फ की झील के किनारे थे। जब बच्चे चिल्लाए तो तुरंत रेस्क्यू टीम ऑपरेशन शुरू किया। अब तक, हरिथा की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें
इतिहास में जो कभी नहीं हुआ:जमी झील में गिरे भारतीय मूल के 3 लोगों की मौत, जापान में भी बर्फीले तूफान का कहर
USA में सबसे खतरनाक Bomb Cyclone में अब तक 60 की मौत, फ्रिजर बने कार-घर, कई लोग बर्फ में दफन-12 PHOTOS
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।