चंद्रयान-3 की सफलता का वर्ल्ड मीडिया में रहा शोर, पाकिस्तानी मीडिया और सोशल प्लेटफार्म पर न जाने क्यों पसर गया सन्नाटा...

Published : Aug 24, 2023, 12:02 AM ISTUpdated : Aug 24, 2023, 12:05 AM IST
world media

सार

भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर दुनिया भर की मीडिया ने बधाईयां दी और वाहवाही की है। वहीं पाकिस्तान की मेन स्ट्रीम मीडिया में स्यापा पड़ा रहा। पाकिस्तान के सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर भी इस पर चुप्पी साधे रहे। 

Chandrayaan-3 World Media. भारत के मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई है। वर्ल्ड मीडिया ने इसे बड़ी उपलब्धि करार देते हुए जमकर तारीफ की है लेकिन पाकिस्तान की मीडिया ने इस पर चुप्पी साधना ही मुनासिब समझा। यहां तक पाकिस्तान के वे सोशल मीडिया इंफ्लूएशंर जो भारत की हर छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करते हैं, वे इतनी बड़ी सफलता पर चुप रहे और अपना छोटा दिल दुनिया के सामने दिखा दिया। आइए जानते हैं पाकिस्तान सहित दुनिया की मीडिया में चंद्रयान-3 की सफलता पर कैसा रिएक्शन रहा।

पाकिस्तान में नहीं बनी लीड खबर

भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता को वैश्विक मीडिया ने खूब तवज्जो दी है और जमकर सराहना भी की लेकिन पाकिस्तान की मीडिया में एक तरह से स्यापा पड़ा रहा। किसी बड़े अखबार ने भारत की कामयाबी को लीड नहीं बनाया और सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा छाया रहा। पाकिस्तान के प्रमुख न्यूजपेपर डॉन ने लिखा कि भारत के चंद्रयान-3 लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को सफलतापूर्वक छू लिया, जहां पर पानी और ऑक्सीजन की खोज की जाएगी।

 

 

अलजजीरा ने क्या लिखा

भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्पेस एयरक्रॉफ्ट को सफलतापूर्वक उतारा। ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है। अलजजीरा ने आगे लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरी मानवता की सफलता बताया है। वैज्ञानिकों का मत है कि दक्षिणी ध्रुव पर पानी और कीमती तत्वों के भंडार मिल सकते हैं। भारत में इसे लेकर काफी उत्साह रहा और लोगों ने इसका लाइव प्रसारण भी देखा।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दिया भारत को क्रेडिट

न्यूयॉर्क टाइम्स ने हेडिंग लगाई कि चंद्रमा पर लैंडिंग की दौड़, भारत दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में पहले स्थान पर। अखबार ने लिखा कि भारत से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरे। अखबार ने यह भी लिखा कि कम वित्तीय खर्च पर भारत की यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है।

द गार्जियन और बीसीसी की रिपोर्ट

द गार्जियन लिखा क भारत एक ऐतिहासिक क्षण में चंद्रमा के साउथ पोल पर अंतरिक्ष यान लैंड कराने वाला पहला देश बना। इससे देशभर में खुशी का माहौल है। वहीं बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा।

पाकिस्तान सोशल मीडिया पर स्यापा

दुनिया के दिग्गज मीडिया हाउसों ने भारत की कामयाबी पर तारीफ की लेकिन पाकिस्तान ने फिर से छोटा दिल दिखाया। पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर भी भारत की कामयाबी को लेकर कोई ट्रेंड नहीं बना और कई इंफ्लूएंशर ने भारत की कामयाबी से दूरी बनाई।

भारत में आई मीम्स की बाढ़

वहीं दूसरी तरफ देखें तो भारत की इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न इंटरनेट पर भी खूब मनाया गया। भारत के यूजर्स ने पाकिस्तान के मजे वाले मीम्स भी शेयर किए। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के मामले में भी नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। जब चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग को दुनिया भर में 80 लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ देखा।

यह भी पढ़ें

चंद्रयान 3 की सफलता पर पाकिस्तान-इजराइल और नासा ने दी जबरदस्त बधाई, ब्रिटिश हाइकमिश्नर ने हिंदी में लिखा- वर्ल्ड के लिए यह बड़ा मूमेंट

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?