World Happiness Report:अगर मदद न मिली, तो अफगानिस्तान में भूख से मर जाएंगे 10 लाख बच्चे

Published : Mar 19, 2022, 07:36 AM ISTUpdated : Mar 19, 2022, 07:38 AM IST
World Happiness Report:अगर मदद न मिली, तो अफगानिस्तान में भूख से मर जाएंगे 10 लाख बच्चे

सार

World Happiness Report: संयुक्‍त राष्‍ट्र की हाल में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान दुनिया के सबसे ज्यादा दु:खी देश बन गया है। वहीं, पिछले बार की तुलना में भारत की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। चूंकि रिपोर्ट रूस के यूक्रेन पर हमले से पहले तैयार हो गई थी, इसलिए लिस्ट में वो शामिल नहीं हो पाया। जानिए क्या कहती है यूनाइटेड नेशंस के एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स...

नई दिल्ली. World Happiness Report: संयुक्‍त राष्‍ट्र की हाल में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान दुनिया के सबसे ज्यादा दु:खी देश बन गया है। यहां यूनिसेफ ने चेतावनी दी है अगर इस देश को मदद न मिली, तो 10 लाख बच्चे भूख से मर जाएंगे। वहीं, पिछले बार की तुलना में भारत की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। जानिए क्या कहती है यूनाइटेड नेशंस के एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स...

यह भी पढ़ें-अफगानिस्तान में तालिबान के इस फरमान ने टीवी सेट्स को बनाया डब्बा, इतने खतरनाक हैं नए प्रतिबंध

भारत लिस्ट में अब 136वें नंबर पर
दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में भारत की पोजिशन में सुधार हुआ है। अब यह 136वें नंबर पर आ गया है। जबकि पिछली बार भारत की रैंकिंग 139 थी।  दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड है। करीब 60 लाख की आबादी वाला फिनलैंड पिछले 5 साल से पहले नंबर पर है। यूनाइटेड नेशंस के एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान की है। यह दुनिया का बसे ज्यादा नाखुश कहें या दु:खी देश है। इस लिस्ट में अमेरिका 16वें और पाकिस्तान 121वें नंबर पर है। अफगानिस्तान में अगस्त, 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अमेरिका सहित कई देशों ने आर्थिक पाबंदियां लगा दी हैं, जिससे हालत बिगड़ गए हैं। 
संयुक्‍त राष्ट्र की एजेंसी यूनीसेफ ने चिंता जताई है कि अगर अफगानिस्तान को सहायता न मिली, तो यहां तो पांच साल से कम उम्र के करीब दस लाख बच्‍चे भूख की वजह से दम तोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें-दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन पुल, जानिए इसकी वजह से पांच घंटे की दूरी केवल 6 मिनट में कैसे हो रही तय

इन देशों की स्थिति भी जानें
सर्बिया, बुल्‍गारिया और रोमानिया की रैंकिंग सुधरी है। इसकी वजह यहां के लोगों के हालात और स्‍वास्‍थ्‍य में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है। लेकिन लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्‍तान में लोगों की हालत पहले की अपेक्षा और खराब हो गई है। जिम्‍बाब्‍वे और लेबनान में घोर आर्थिक मंदी के चलते देश की हालत खराब है। वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस रिपोर्ट के लेखकों में से एक जान इमैनुएल डी नेवे के मुताबिक ‘यह सूचकांक संबंधित देशों के लिए एक रिमाइंडर है।

यह भी पढ़ें-अपने साथी भी छोड़ने लगे साथ, मुश्किल में पाकिस्तान पीएम इमरान खान, कार्यकाल पूरा करने पर संशय

ऐसे तैयार होती है रिपोर्ट
रिपोर्ट संबंधित देशों में सामाजिक और आर्थिक आंकड़ों की मदद से तैयार होती है। पिछले 10 सालों से यह सालाना रिपोर्ट बनती आ रही है। इसमें बीते तीन सालों के औसत डेटा के आधार पर शून्‍य से लेकर 10 अंक तक के पैमाने पर गणना होती है। इसमें देश के लोगों की सामाजिक, आर्थिक और अन्य सुविधाओं का आकलन होता है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?