116 साल की दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग महिला का निधन, जानें लंबी उम्र का राज़?

Published : Jan 05, 2025, 09:03 PM IST
Tomiko Itooka

सार

दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग महिला, टॉमिकी इटूका का ११६ साल की उम्र में निधन। जापान की रहने वाली टॉमिकी की संयमित दिनचर्या और पर्वतारोहण के शौक ने उन्हें खास बनाया।

World Oldest woman Tomiko Itooka died: दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला का निधन हो गया है। 116 साल की उम्र में टॉमिकी इटूका का निधन बीते दिनों 29 दिसंबर 2024 को हुआ। वह जापान की रहने वाली थीं। सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाली टॉमिकी इटूका की दिनचर्या बेहद संयमित थीं। अधिक उम्र तक जीवित रहने वाली महिलाओं के नामों में टॉमिकी इटूका का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज था।

1908 में हुआ था जन्म

प्रथम विश्व युद्ध के पहले जापानी महिला टॉमिकी इटूका का जन्म 23 मई 1908 में हुआ था। उन्होंने अपने जीवनकाल में दो-दो विश्व युद्ध देखे थे। अभी तक वह दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला थीं। सबसे अधिक उम्र तक जीवित महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम होने पर जब उनसे उपलब्धि पर पूछा गया तो उन्होंने बेहद विनम्रता से केवल धन्यवाद कहा था।

टॉमिकी इटूका की दिनचर्या बेहद संतुलित और संयमित

टॉमिकी इटूका की दिनचर्या बेहद संयमित और संतुलित थी। उनको फल खाना पसंद था विशेषकर केले की शौकीन थीं। वह स्पेशल जापानी ड्रिंक कालपिस को भी काफी पसंद करती थीं और उसका सेवन करती थीं।

पर्वतारोही थीं टॉमिकी इटूका

जापान की रहने वालीं टॉमिकी इटूका पर्वतारोही थीं। उनके नाम पर पर्वतारोहण के कई रिकॉर्ड्स हैं। उन्होंने दो बार 10062 फीट ऊंची माउंट ओंटाके पर पताका फहराया था।

20 साल की उम्र में कर ली थी शादी, जानें फैमिली बैकग्राउंड

टॉमिकी इटूका ने 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। दंपत्ति से दो बेटे और दो बेटियां थीं। पति की कपड़े की फैक्ट्री थी। यहां फैक्ट्री में अपने जीवन का अधिक समय बितया था। वह इस फैक्ट्री में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मैनेजमेंट का काम करती थीं। साल 1979 में उनके पति का निधन हो गया। इसके बाद वह अकेले की नारा में रहने लगीं। टॉमिकी इटूका के परिवार में उनके एक बेटे, एक बेटी और पांच पोते हैं।

स्पेन की महिला के नाम 117 साल जीवित रहने का रिकॉर्ड

टॉमिकी इटूका के पहले सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने का रिकॉर्ड स्पेन की मारिया ब्रनास के पास था। वह 117 साल तक जीवित थीं। मारिया ब्रनास के निधन के बाद टॉमिकी इटूका सबसे उम्रदराज महिला थीं। टॉमिकी इटूका के निधन के बाद दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला नन इनाह कैनबररो लुकास हैं। नन इनाह कैनबररो लुकास का जन्म टॉमिकी इटूका के जन्म से महज 16 दिन बाद का है।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप के शपथ ग्रहण पर झुका रहेगा अमेरिकी झंडा, व्हाइट हाउस का बदलाव से इनकार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM मोदी ने दिया पुतिन को खास तोहफ़ा: रशियन गीता के पीछे छिपा है क्या बड़ा संकेत?
Pakistan: मुनीर को मिली 'असीम' ताकत, बने पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस