Angarak Chaturthi के 5 उपाय, बचा सकते हैं आपका ‘अमंगल’ होने से
Astrology May 04 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
मई 2026 में कब है अंगारक चतुर्थी?
मई 2026 में अंगारक चतुर्थी का संयोग 5 मई, मंगलवार को बन रहा है। इस दिन मंगल ग्रह से जुड़े उपाय करने से परेशानियों से बचा जा सकता है। आगे जानें इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
अंगारक चतुर्थी पर किसकी पूजा करें?
अंगारक चतुर्थी पर मंगलदेव यानी मंगल ग्रह की पूजा करनी चाहिए। संभव हो तो मंगलदेव के मंत्रों का जाप भी करें। ये है मंगलदेव का सबसे आसान मंत्र- ऊं क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।
Image credits: Getty
Hindi
अंगारक चतुर्थी पर कौन-सा उपाय करें?
अंगारक चतुर्थी पर हनुमानजी की सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाना चाहिये। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। संभव हो तो मंदिर के शिखर पर लाल झंडा भी लगाएं।
Image credits: Getty
Hindi
अंगारक चतुर्थी पर क्या दान करें?
अंगारक चतुर्थी पर मंगल से संबंधित चीजों का दान करना बहुत शुभ माना गया है जैसे- मसूर की दाल, लाल कपड़ा, लाल चंदन, लाल फल, गुड़ और मूंगा रत्न। इससे परेशानी कम होती है।
Image credits: Getty
Hindi
अंगारक चतुर्थी पर कौन-सा पौधा लगाएं?
अंगारक चतुर्थी के मौके पर लाल चंदन का पौधा लगाना चाहिए और इसकी पूजा भी करें। लाल चंदन मंगल ग्रह से संबंधित है। ऐसा करने से मंगल दोष दूर होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
अंगारक चतुर्थी पर कैसे दूर करें मंगल दोष?
अंगारक चतुर्थी पर भात पूजा करवानी चाहिए। ये पूजा उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में होती है। इससे मंगल दोष का निदान बहुत ही जल्दी होता है और ग्रह से संबंधित सभी दोष दूर होते हैं।