Vastu Tips For Door: कैसे हो घर का मेन डोर? जानें रंग, शेप और दिशा
Astrology Apr 28 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:ChatGPT
Hindi
बहुत खास होता है घर का मेन डोर
वास्तु शास्त्र में घर के मेन डोर को बहुत ही खास माना गया है क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। इसे बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Image credits: ChatGPT
Hindi
किस दिशा में होना चाहिए मेन डोर?
वास्तु के अनुसार घर का मेन डोर उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है। दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में मेन डोर बनवाने से हमेशा बचना चाहिए।
Image credits: ChatGPT
Hindi
कैसा हो मेन डोर का शेप?
घर का मेन डोर अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। ये आयताकार (Rectangular) शेप हो तो बहुत शुभ फल देता है। कोशिश करें दरवाजा उच्च गुणवत्ता वाली लकड़ी से बना होना चाहिए।
Image credits: ChatGPT
Hindi
कैसा हो मेन डोर का रंग?
घर के मेन डोर का कलर हल्का होना चाहिए जैसे पीला, सफेद या क्रीम। गहरा रंग का उपयोग मेन डोर पर न करें। ऐसा करने से घर में निगेटिविटी अधिक हो सकती है।
Image credits: ChatGPT
Hindi
मेन डोर के सामने न हों ये चीजें
घर के मेन डोर के सामने सीढ़ियां, लिफ्ट, मिरर यानी शीशा नहीं होना चाहिए और न ही इसके सामने कभी डस्टबिन रखना चाहिए। दरवाजा हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए।
Image credits: ChatGPT
Hindi
मेन डोर पर करें ये उपाय
घर के मेन डोर पर ऊं, स्वास्तिक या दीपक जैसे शुभ चिह्न आप लगा सकते हैं। घर के मेन डोर पर चौखट जरूर होनी चाहिए क्योंकि यही निगेटिव एनर्जी को घर में जाने से रोकती है।