Vastu Tips For Office: ऑफिस डेस्क पर रखें 5 चीजें, आपका प्रमोशन पक्का
Astrology Apr 16 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:gemini
Hindi
नौकरी में प्रमोशन के वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस की डेस्क पर अगर कुछ खास चीजें या गैजेट्स रखे जाएं तो किसी का भी प्रमोशन लगभग पक्का हो जाता है। आगे जानिए ऐसी ही 5 चीजों के बारे में…
Image credits: gemini
Hindi
प्रमोशन के लिए वास्तु टिप्स
नौकरी में प्रमोशन के लिए ऑफिस डेस्क पर दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर रखें। इससे निश्चित रूप से आपको फायदा होगा और जल्दी ही आपकी तरक्की के योग भी बनेंगे।
Image credits: gemini
Hindi
नौकरी में प्रमोशन की फेंगशुई टिप्स
मुंह में सिक्का दबाए मेंढक के फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। इसे लकी गैजेट भी कहते हैं। ये पॉजिटिव एनर्जी को अपनी ओर खींचता है। इसे ऑफिस डेस्क पर रखने से प्रमोशन संभव है।
Image credits: gemini
Hindi
जॉब में तरक्की कैसे पाएं?
जॉब में तरक्की के लिए आपको अपनी ऑफिस डेस्क पर तांबे से बनी सूर्यदेव की छोटी सी मूर्ति रखना चाहिए। वास्तु में इसे बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपका प्रमोशन संभव है।
Image credits: gemini
Hindi
ऑफिस डेस्क पर क्यों रखें लॉफिंग बुद्धा?
लॉफिंग बुद्धा फेंगशुई और वास्तु दोनों में ही बहुत शुभ माने गए हैं। इसे अपनी ऑफिस डेस्क पर रखने से पॉजिटिविटी बनी रहेगी, जिससे अधिकारी आपसे खुश रहेंगे और प्रमोशन भी करेंगें।
Image credits: gemini
Hindi
नौकरी में प्रमोशन के उपाय
अगर लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आपको अपनी ऑफिस डेस्क पर वास्तु सम्मत पीतल का कछुआ रखना चाहिए। इससे जल्दी ही आपका प्रमोशन हो सकता है।