Ank Jyotish

साल 2024 पर रहेगा शनि का प्रभाव, जानें क्यों खास है अंक ‘24’?

Image credits: adobe stock

न्यूमरोलॉजी से जानें साल 2024 के बारे में

साल 2024 शुरू हो चुका है। ये साल कैसा रहेगा, किस ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव होगा, सभी के मन में ये जानने की इच्छा है। आगे जानिए साल 2024 और अंक ज्योतिष से जुड़ी खास बातें…

Image credits: adobe stock

शनि का अंक है 8

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार, 2024 को जोड़ने पर कुल योग 8 आता है। ये अंक शनि से संबंधित है, इसलिए इस साल शनिदेव का सबसे ज्यादा प्रभाव देखा जाएगा।

Image credits: adobe stock

आ सकती हैं प्राकृतिक आपदाएं

शनि के प्रभाव से साल 2024 में कईं बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। पड़ोसी देशों में विवाद की स्थिति बनेगी। प्राकृतिक आपदाएं आएंगी।

Image credits: adobe stock

धर्म-कर्म में बढ़ेगा विश्वास

शनि का प्रभाव होने से साल 2024 में लोगों का धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बढ़ेगा। मंदिरों में भक्तों की संख्या भी बढ़ेगी, वहीं देश-दुनिया में कईं बड़े मठ-मंदिरों का निर्माण भी होगा।

Image credits: adobe stock

शुभ अंक है 24

ज्योतिष शास्त्र में अंक 24 को बहुत ही शुभ कहते हैं। न्यूमरोलॉजी में ये अंक निगेटेविटी दूर करने वाला और पॉजिटिविटी बढ़ाने वाला माना गया है। ये अंक धन लाभ से भी जुड़ा हुआ है।

Image credits: adobe stock

अंक 24 का महत्व

हिंदू धर्म में अंक 24 का विशेष महत्व है,  भगवान विष्णु के 24 अवतार हैं। गायत्री मंत्र में भी 24 अक्षर ही हैं। जैन धर्म में 24 तीर्थंकर और बौद्ध धर्म में 24 बुद्ध की मान्यता है।

Image credits: adobe stock

इसलिए भी खास है 24

सोने की शुद्धता मापने के लिए 24 कैरेट शब्द का उपयोग किया जाता है। वहीं दिन-रात मिलाकर कुल 24 घंटे होते हैं। अशोक चक्र में भी 24 आरे हैं। इसलिए अंक 24 बहुत खास है।

Image credits: adobe stock