Horoscope

मेष राशिफल 26 अप्रैल 2023

दिन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। धैर्य से काम पूरा करने से सफलता मिलेगी। काम निश्चित समय पर पूरे होंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे।

Image credits: freepik

वृषभ राशिफल 26 अप्रैल 2023

कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समय अनुकूल है। मित्रों का सहयोग मिलने से चिंता दूर होगी। लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। समझदारी से काम करें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।

Image credits: freepik

मिथुन राशिफल 26 अप्रैल 2023

विवादित मामले सुलझेंगे। राजनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। भविष्य की योजना बनेगी। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। काम बिगड़ सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क काम आएगा।

Image credits: freepik

कर्क राशिफल 26 अप्रैल 2023

विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। उधार लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुरानी चिंता दूर हो सकती है। विवादित मामले सुलझ सकते हैं। इमोशनल होकर कोई काम न करें।

Image credits: freepik

सिंह राशिफल 26 अप्रैल 2023

कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी। किसी परिचित से जुड़ी बुरी खबर मिल सकती है। बिजनेस और काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।

Image credits: freepik

कन्या राशिफल 26 अप्रैल 2023

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी मुलाकात पॉजिटिव लोगों से होगी। उत्तेजित व्यवहार पर संतुलन बनाए रखें। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। बिजनेस के लिए दिन ठीक है।

Image credits: freepik

तुला राशिफल 26 अप्रैल 2023

अटका हुआ काम पूरा होगा। आय के स्रोत भी मिल सकते हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। स्थितियों पर नियंत्रण रहेगा। आपके खिलाफ साजिश हो सकती है।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशिफल 26 अप्रैल 2023

संतान की समस्या का समाधान होगा। घर के बड़े सदस्यों से मार्गदर्शन होगा। पिता पुत्र में मतभेद हो सकता है। घर के काम में पैसा खर्च होगा। वर्कप्लेस पर मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

Image credits: freepik

धनु राशिफल 26 अप्रैल 2023

धार्मिक कामों में पैसा अधिक खर्च होगा। दोस्तों की सलाह उपयोगी साबित होगी। कोर्ट के मामलों में जीत संभव है। प्रॉपर्टी के मामले अटक सकते हैं। पति-पत्नी में विवाद संभव है।

Image credits: freepik

मकर राशिफल 26 अप्रैल 2023

किसी नई योजना पर काम करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। खर्चे अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस में भूमिका सकारात्मक रहेगी।

Image credits: freepik

कुंभ राशिफल 26 अप्रैल 2023

संपत्ति की खरीदी-बिक्री कर सकते हैं। भाई-बहनों से संबंध ठीक होंगे। कोई बुरी खबर सुनकर तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस में कुछ नया करेंगे। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

Image credits: freepik

मीन राशिफल 26 अप्रैल 2023

वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। बेवजह के विवादों में न पड़ें। सामाजिक विवाद को नज़रअंदाज़ न करें। बिजनेस पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

Image credits: freepik