Horoscope

आज का मेष राशिफल 9 मई 2023

आज कई लुभावने अवसर मिलेंगे। प्रेम से जुड़े मामले ठीक रहेंगे। मैरिड लाइफ में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। वर्कप्लेस पर कुछ खास बातों के चलते आपकी तारीफ होगी। सेहत ठीक रहेगी।

Image credits: freepik

आज का वृषभ राशिफल 9 मई 2023

आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में सब ठीक रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। काम का बोझ बढ़ने से तनाव रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन ठीक है। पुरानी परेशानी दूर होगी।

Image credits: freepik

आज का मिथुन राशिफल 9 मई 2023

स्टूडेंट्स को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। शांत रहने की कोशिश करें। किसी से भी बहसबाजी से बचें। सेहत के मामले में गंभीर रहें।

Image credits: freepik

आज का कर्क राशिफल 9 मई 2023

धन लाभ के योग बनेंगे। समस्याओं का अंत होगा। सेहत के प्रति सावधान रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। मानसिक शांति भंग हो सकती है। आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है।

Image credits: freepik

आज का सिंह राशिफल 9 मई 2023

रिश्तों को संजोकर रखने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होगा। थकान और आलस्य महसूस कर सकते हैं।

Image credits: freepik

आज का कन्या राशिफल 9 मई 2023

बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। मुश्किलों का सामना करने में सफल रहेंगे। रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी से लगाव बढेगा। वर्कप्लेस में सोच-विचार कर कोई निर्णय लें।

Image credits: freepik

आज का तुला राशिफल 9 मई 2023

नए लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे। नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो दिन ठीक नहीं है। पार्टनर के व्यवहार से दिल टूट सकता है। स्वतंत्र काम की तलाश पूरी होगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

Image credits: freepik

आज का वृश्चिक राशिफल 9 मई 2023

निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाने से विवाद हो सकता है। पहले की गई मेहनत का फल आज मिलेगा। सेहत में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

Image credits: freepik

आज का धनु राशिफल 9 मई 2023

व्यापार बढ़ाने की योजना बनेगी। धन लाभ के लिए कोई गलत काम कर सकते हैं। पार्टनर से किसी बात पर बहस होगी। खुद पर नियंत्रण रखें। लंबी दूरी की ड्राइविंग से बचना चाहिए।

Image credits: freepik

आज का मकर राशिफल 9 मई 2023

खर्चों पर ध्यान दें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से अभी बचें। पार्टनर को खुश करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Image credits: freepik

आज का कुंभ राशिफल 9 मई 2023

प्रियजनों से मुलाकात होगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, धन लाभ भी होगा।

Image credits: freepik

आज का मीन राशिफल 9 मई 2023

लव पार्टनर के साथ बहस होगी। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इक्रीमेंट हो सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

Image credits: freepik