18 फरवरी, मंगलवार का दिन मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए परेशान करने वाला है। इनकी सेहत बिगड़ सकती है। किसी से विवाद भी संभव है। जानें कैसा बीतेगा इनका दिन…
इस राशि के लोगों को असफलता का मुंह देखना पड़ेगा।कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। सावधान न रहे, तो किसी दोस्त से अनबन हो सकती है। रुपए-पैसे का लेन-देन करने से बचें।
इस राशि के लोगों का किसी से विवाद संभव है। किसी रिश्तेदार से गलतफहमी हो सकती है। उधार दिया पैसा डूब सकता है। भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें। संतान के कारण परेशानी हो सकती है।
इस राशि के लोगों का बजट बिगड़ सकता है, जिसके कारण इन्हें ना चाहते हुए भी पैसा उधार लेना पड़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। ना चाहते हुए भी कुछ काम आपको करने पड़ेंगे।
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का डिमोशन हो सकता है। बैंक बैलेंस में कमी आ सकती है। आपका क्रोध आपके लिए ही परेशानी का कारण बनेगा। नौकरी में अधिकारी इनके नाराज हो सकते हैं।
इस राशि के लोग भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें। परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। सोचे हुए काम पूरे न होने से मन में टीस बनी रहेगी। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।