22 फरवरी, शनिवार का दिन मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। सरकारी काम अटक सकते हैं। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। जानें कैसा बीतेगा इनका दिन…
Image credits: Today's horoscope
Hindi
मेष वाले न करें रिस्की काम
इस राशि के लोग रिस्क वाले काम न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। कोई भी काम लापरवाही से न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत बिगड़ सकती है।
Image credits: freepik
Hindi
कर्क वाले न करें बड़ी डील
इस राशि के लोग बिजनेस में कोई भी बड़ी डील न करें, इसमें घाटा हो सकता है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। कोई बेड न्यूज इनका दिन बिगाड़ सकती है। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
Image credits: freepik
Hindi
कन्या वालों को होगा डिमोशन
इस राशि के लोगों का नौकरी में डिमोशन हो सकता है। संतान की कोई बात मन में चुभ सकती है। मनचाहे काम पूरे न होने से मन में टीस बनी रहेगी। कोई आपका अपमान भी कर सकता है।
Image credits: freepik
Hindi
वृश्चिक वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। किसी दुश्मन की चाल में फंसने का भय है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।
Image credits: freepik
Hindi
कुंभ वाले लेंगे कर्ज
इस राशि के लोगों को न चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान पर नजर रखें।
Image credits: freepik
Hindi
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।