6 मार्च, गुरुवार का दिन मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए कष्टप्रद रहेगा। इनके साथ कोई बुरी घटना हो सकती है। धन हानि संभव है। जानें कैसा बीतेगा इनका दिन…
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी असफलता इस दिन मिलेगी, जिससे इनका मन विचलित हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है।
इस राशि के लोग बड़े फैसले लेने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा। कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।
इस राशि के लोग अपने लाइफ पार्टनर के कारण परेशान रहेंगे। पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। सेहत के मामलों को हल्के में न लें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।
इस राशि के लोग फायदे के चक्कर में जोखिम भरे सौदे करने से बचें। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है।
ज्यादा खर्च होने से इस राशि के लोगों का बजट बिगड़ सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान होगा।
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।