31 दिसंबर को गुरु होगा मार्गी, 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Horoscope Dec 28 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:freepik
Hindi
31 दिसंबर को बदलेगी गुरु की चाल
गुरु ग्रह अभी मेष राशि में वक्री है। 31 दिसंबर को गुरु मार्गी हो जाएगा। गुरु के इस परिवर्तन से 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जानें कौन-सी हैं ये 4 राशि…
Image credits: freepik
Hindi
मेष वालों को होगा धन लाभ
गुरु ग्रह इसी राशि में है। गुरु के मार्गी होते ही इन राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा। लव लाइफ की परेशानी दूर होगी और बिजनेस में भी फायदा होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
Image credits: freepik
Hindi
सिंह वालों को मिलेगी संपत्ति
गुरू की दृष्टि पड़ने से इस राशि की लव लाइफ में सुधार होगा। विवाह के योग बनेंगे। बिजनेस-नौकरी में फायदा होगा। पैतृक संपत्ति मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। संतान को सफलता मिलेगी।
Image credits: freepik
Hindi
धनु वालों को मिलेगा सम्मान
इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से फायदा होगा। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
Image credits: freepik
Hindi
मीन वालों को होगा फायदा
अटके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा भी संभव है। इन्वेस्टेंट के लिए ये समय ठीक रहेगा। संतान सुख मिलेगा।