Horoscope

Ram Mandir Ayodhya: घर में हो ‘राम लला’ तो किन 5 बातों का रखें ध्यान?

Image credits: adobe stock

22 जनवरी को विराजेंगे रामलला

22 जनवरी 2024 को अयोध्या मंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रीराम के बाल स्वरूप को ही राम लला कहते हैं। कईं घरों में राम लला की पूजा की जाती है।

Image credits: adobe stock

ध्यान रखें ये बातें

अगर आपके घर में भी राम लला की प्रतिमा है तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता। जानें घर में कैसे करें राम लला की पूजा…

Image credits: adobe stock

अंगूठे के आकार की हो प्रतिमा

घर में राम लला की एक से ज्यादा प्रतिमा नहीं होनी चाहिए। राम लला की प्रतिमा का आकार अंगूठे के आकार का होना चाहिए। शास्त्रों में इतनी बड़ी प्रतिमा की पूजा का ही विधान है।

Image credits: adobe stock

रोज करें राम लला की पूजा

राम लला की प्रतिमा बैठी हुई अवस्था में होनी चाहिए, खड़ी अवस्था में नहीं। एक बात का और ध्यान रखें कि राम लला की पूजा रोज हो, इसमें एक दिन का भी अंतर नहीं आना चाहिए।

Image credits: adobe stock

रोज लगाएं राम लला को भोग

प्रतिदिन सुबह-शाम राम लला को भोग लगाएं, ताजे फूल चढ़ाएं। गर्मी में ठंडे जल से और सर्दी में गर्म जल से भगवान को स्नान करवाना चाहिए। पान का भोग भी राम लला को प्रिय है।

Image credits: adobe stock

सुबह-शाम करें आरती

राम लला की पूजा दिन भर में 1 से लेकर 5 बार तक की जा सकती है। कम से कम 2 बार यानी सुबह-शाम की आरती अनिवार्य रूप से करना चाहिए। वस्त्र भी बदलते रहना चाहिए।

Image credits: adobe stock

मांसाहार से बचें

रात को सोने से पहले घर के मंदिर का परदा लगाना चाहिए ताकि राम लला भी शयन कर सकें। घर में राम लला विराजमान हो तो किसी भी तरह का मांसाहार आदि नहीं बनना चाहिए।

Image credits: adobe stock