इन 4 राशि वालों के लिए अशुभ है सूर्यग्रहण, अभी से हो जाएं सावधान
Horoscope Oct 06 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
14 अक्टूबर को होगा सूर्य ग्रहण
14 अक्टूबर, शनिवार को सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन राशि अनुसार, इसका प्रभाव सभी लोगों पर दिखाई देगा। जानें किन लोगों के लिए अशुभ है ये सूर्यग्रहण…
Image credits: adobe stock
Hindi
मेष वालों को होगी धन हानि
सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। सेहत भी बिगड़ सकती है। खर्च की स्थिति बनेगी। विवादों से बचें।
Image credits: Freepik
Hindi
सिंह वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
Image credits: Freepik
Hindi
कन्या वालों की बढ़ेगी चुनौतियां
इन लोगों के जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। पुरानी बीमारी फिर से ऊभर सकती है।
Image credits: Freepik
Hindi
तुला वालों का हो सकता है विवाद
इस राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है। अस्पतालों में पैसा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। नौकरी से जुड़ी बुरी खबर मिलेगी। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा।