टाटा मोटर्स के सभी पैसेंजर और कॉमर्शियल व्हीकल 2% तक महंगे हो जाएंगे। कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए बढ़ोतरी है। अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमतें अलग-अलग होंगी।
मारुति सुजुकी की गाड़ियां भी 1 अप्रैल 2025 से 4% तक महंगी हो जाएंगी। कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेटिंग एक्सपेंसेस से कंपनी ने कारों की कीमतें बढ़ाई है।
देश की टॉप एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा 1 अप्रैल से अपनी SUV और CV रेंज की कीमतों बढ़ोतरी करेगी। 21 मार्च को कंपनी ने कीमतों में 3% तक इजाफा करने का ऐलान किया है।
1 अप्रैल से हुंडई की भी गाड़ियां महंगी हो रही हैं। कंपनी की गाड़ियां अब 3 प्रतिशत तक महंगी मिलेगी। इनपुट कास्ट, कमोडिटी की बढ़ी कीमतें और अन्य कारणों से दाम बढ़ाए गए हैं।
होंडा भी 1 अप्रैल से कारों के दाम बढ़ाने जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कीमतों में कितना इजाफा किया जाएगा।
किया इंडिया की कारें भी 1 अप्रैल से 3 प्रतिशत तक महंगी हो जाएंगी। कमोडिटी कीमतें बढ़ने और सप्लाई चेन से जुड़ी लागत के बढ़ने की वजह से सभी कारों की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
रेनॉल्ट इंडिया ने ऐलान किया है कि अप्रैल 2025 से सभी मॉडल्स के दाम 2 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। हालांकि, यह मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी