Business News

कंपनी हो तो ऐसी, मौज-मस्ती के लिए 55 कर्मचारियों को भेज दिया विदेश

Image credits: freepik

कई कंपनियां रखती हैं कर्मचारियों की हर एक जरूरत का ख्याल

कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की हर एक जरूरत का ख्याल रखती हैं। फिर चाहे बात उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ही क्यों न हो।

Image credits: freepik

अहमदाबाद की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को विदेश यात्रा पर भेजा

अहमदाबाद की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हाल ही में विदेश यात्रा कराई। खास बात ये है कि इस ट्रिप का पूरा खर्च कंपनी ने उठाया।

Image credits: freepik

कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने कंपनी ने किया ये काम

कर्मचारियों को खुश रखने और उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए अहमदाबाद की मीडिया एंड एडवरटाइजिंग फर्म एक्सीलेंट पब्लिसिटी ने अपने कर्मचारियों को फॉरेन टूर पर भेजा।

Image credits: freepik

कंपनी ने अपने 55 कर्मचारियों को भेजा अजरबैजान

कंपनी ने अपने 55 कर्मचारियों को अजरबैजान की राजधानी बाकू की ट्रिप पर भेजा। बता दें कि ये ट्रिप मार्च, 2024 में आयोजित की गई थी।

Image credits: freepik

15 कर्मचारी ऐसे, जिन्होंने पहली बार किया प्लेन में सफर

कंपनी के मुताबिक, उसने अपने 55 कर्मचारियों को इस टूर पर भेजा और उनका पूरा खर्च उठाया। इन कर्मचारियों में 15 ऐसे थे, जो पहली बार प्लेन में बैठे। वहीं, 43 की ये पहली विदेश यात्रा थी।

Image credits: freepik

पहले भी कर्मचारियों को विदेश यात्रा करा चुकी कंपनी

अहमदाबाद की ये कंपनी इससे पहले भी कर्मचारियों को विदेश यात्रा करा चुकी है। 2016 से अब तक ये कंपनी कर्मचारियों के लिए देश-विदेश के 12 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर घुमा चुकी है।

Image credits: freepik

कंपनी ने कर्मचारियों के लिए किया अगली 2 ट्रिप का ऐलान

कर्मचारियों को मोटिवेट करने के लिए अपनी अगली दो ट्रिप का ऐलान अभी से कर दिया है। पहली ट्रिप नवंबर, 2024 में गोवा की होगी। वहीं अगस्त, 2025 में एम्प्लाईज को सिंगापुर ले जाएगी।

Image credits: freepik

कर्मचारियों ने बांधे कंपनी की तारीफ के पुल

कंपनी के प्रयास से कर्मचारी भी उत्साहित हैं। कर्मचारियों ने धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- ये एक कूल कंपनी है, जो अपने कर्मचारियों को खुश रखने की हरसंभव कोशिश करती है।

Image credits: freepik