Business News

खाली समय में क्या करते हैं लाल कृष्ण आडवाणी, जिन्हें मिलेगा भारत रत्न

Image credits: X Twitter

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

96 साल के पू्र्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एलके आडवाणी भारतीय जनता पार्टी जो पूर्व में जनसंघ थी, उसके संस्थापक सदस्य हैं।

Image credits: lal krishna advani

पढ़ाई में काफी तेज थे एलके आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वे पढ़ाई में काफी तेज थे। कराची के सेंट पैट्रिक्स स्कूल में मैट्रिकुलेशन तक पढ़ाई की और हमेशा फर्स्ट आएं।

Image credits: Facebook

कितने पढ़े-लिखे हैं लाल कृष्ण आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी मॉडल हाईस्कूल कराची में 1944 में टीचर की जॉब की थी। वह गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई से लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने पत्रकारिता भी की। डिप्लोमैट और ट्रेड यूनियन में भी रहे

Image credits: social media

आडवाणी का संघ से नाता

एलके आडवाणी ने 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जॉइन किया था। जिस साल देश आजाद हुआ उसी साल ये संघ के कराची के सेक्रेटरी भी थे। उन्होंने संघ के लिए काफी काम किए।

Image credits: Facebook

लाल कृष्ण आडवाणी का भाजपा में रोल

एलके आडवाणी 1986-1990, 1993-1998 और 2004-2005 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 1980 के बाद आडवाणी पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाले नेता रहे।

Image credits: facebook

लाल कृष्ण आडवाणी की पॉलिटिकल यात्राएं

भाजपा की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, आडवाणी ने राम रथ यात्रा, जनादेश यात्रा, भारत सुरक्षा यात्रा, स्वर्ण जयंती रथ यात्रा, भारत उदय यात्रा निकाली। जिससे उन्हें राजनीतिक मजबूती मिली।

Image credits: social media

खाली समय में क्या करते हैं लाल कृष्ण आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी की शादी 25 फरवरी, 1965 में कमला आडवाणी से हुई थी। उन्हें जब भी खाली समय मिलता है तब किताबें, थिएटर, सिनेमा, खेल और संगीत से जुड़ी चीजों में वक्त बिताते हैं।

Image credits: facebook