Business News

धोनी हुए धनवान : 1040 Cr नेटवर्थ, स्कूल, होटल, चॉकलेट बिजनेस से कमाई

Image credits: Instagram

एमएस धोनी की नेटवर्थ

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम देश के सबसे अमीर खिलाडि़यों में शामिल हैं। उनकी नेटवर्थ बढ़कर 1040 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। धोनी खेल के अलावा कई बिजनेस से पैसा कमाते हैं।

Image credits: Getty

धोनी का इनकम सोर्स क्या है

धोनी ने फार्मिंग बिजनेस शुरू किया है। इसके अलावा Seven नाम से कपड़ों का ब्रांड भी वह चलाते हैं। उनकी एक स्‍पोर्ट कंपनी है और करोड़ों के विज्ञापनों, कई बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं।

Image credits: Instagram

महेंद्र सिंह धोनी का होटल

माही होमटाउन रांची में खुद का होटल चलाते हैं। जिसका नाम होटल माही रेजीडेंसी है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से इसकी बुकिंग की जा सकती है। यहां रुकने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं।

Image credits: Getty

माही का स्कूल भी चलता है

धोनी ने माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्‍या नडेला के साथ बैंगलोर में MS धोनी ग्‍लोबल स्‍कूल खोला है। यह CBSE स्कूल है। यहां इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई होती है। एक्‍सपर्ट्स सिलेबस तैयार करते हैं।

Image credits: social media

बेवरेज ब्रांड में MS धोनी का निवेश

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पैसा कई जगह निवेश किया है। जहां से उनकी करोड़ों की कमाई होती है। बेवरेज ब्रांड 7Ink Brews में भी उनका निवेश है।

Image credits: Instagram

धोनी का चॉकलेट भी बिक रहा है

एमएस धोनी ने चॉकलेट की कंपनी में पैसा लगाया है, जो कॉप्‍टर 7 नाम से बिकता है। चॉकलेट ब्रांड का नाम धोनी के हेलीकॉप्‍टर शॉट पर रखा गया है। इन सभी बिजनेस से मोटा पैसा कमाते हैं।

Image credits: social media