Business News

जानें आखिरी समय अटल जी के पास कितना था पैसा, निधन के बाद किसे मिला?

Image credits: Getty

अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को जयंती है। उनका जीवन सरल और सादा था। उस समय के चुनावी हलफनामों में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास नाम मात्र की संपत्ति थी।

Image credits: Twitter- Shakti Pratap Singh Rathore

अटल बिहारी ने राजनीति कब छोड़ी

5 दशक तक भारतीय राजनीति में सक्रिय रहने वाले अटल जी ने आखिरी चुनाव 2004 में लड़ा। 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति से संन्यास ले लिया। अगस्त 2018 में उनका निधन हो गया।

Image credits: Twitter- Gayathri Raguramm

अटल बिहारी वाजपेयी के पास कितनी संपत्ति थी

अटल जी के 2004 के चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 58.99 लाख रु. थे। इसमें SBI में जमा रकम, नेशनल सेविंग स्कीम में निवेश जैसी चीजें थी।

Image credits: Twitter- BJP

क्या अटल जी के पास खुद का घर था

2004 के चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी के पास दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में एक फ्लैट और एक एंबेसड कार थी।

Image credits: Twitter- Shekhar Dixit

आज अटल जी की संपत्ति का मूल्य

2004 के चुनावी हलफनामे में दी गई संपत्ति के मूल्य को आज आंका जाए तो 2004 से 2023 के बीच की औसत महंगाई दर को 7% के अनुसार, उनकी रकम 2.11 करोड़ रु. से ज्यादा हो जाएगी।

Image credits: Twitter-Arjun Singh

आखिरी समय अटल जी के पास कितना पैसा था

'सेलिब्रिटी नेटवर्थ डॉट कॉम' के मुताबिक, मृत्यु के समय अटल बिहारी वाजपेयी की कुल संपत्ति करीब 20 लाख डॉलर यानी 14 करोड़ थी, जो आज के समय के हिसाब से करीब 19 करोड़ होती।

Image credits: Twitter - BJP

अटल जी की संपत्ति किसे मिली

अटल बिहारी वाजपेयी ने शादी नहीं की थी। उनकी एक दत्तक पुत्री हैं, जिनका नाम नमिता है। उनकी शादी रंजन भट्टाचार्य से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमिता ही अटल जी की वारिस हैं।

Image credits: X Twitter