Business News

पढ़ाई करने कनाडा क्यों जाना, जब इन 10 देशों में खर्चा उससे भी सस्ता

Image credits: Getty

कनाडा में पढ़ने का कितना खर्च आता है

कनाडा में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए करीब 30 लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। 2022 में 2,26,450 स्टूडेंट भारत से कनाडा पढ़ने गए। इनमें करीब 1.3 लाख सिर्फ पंजाब से थे।

Image credits: Freepik

1. दक्षिण अफ्रीका

भारतीय स्टूडेंट्स साउथ अफ्रीका में भी पढ़ाई कर सकते हैं। यहां 2 से 7 लाख रुपए में ही पूरी पढ़ाई हो जाती है और डिग्री मिल जाती है।

Image credits: Freepik

2. ताइवान

ताइवान में भारतीय स्टूडेंट्स की पढ़ाई का खर्च 2 से 10 लाख रुपए है। यहां काफी सस्ते में डिग्री मिल जाती है।

Image credits: Freepik

3. फ्रांस

विदेश में पढ़ाई करने के लिए फ्रांस भी काफी अच्छा ऑप्शन है। यहां करीब 8 लाख रुपए खर्च कर पढ़ाई कर सकते हैं। फ्रांस में ट्यूशन फीस भी कम है।

Image credits: Freepik

4. नीदरलैंड

नीदरलैंड में भारतीय छात्र 8-14 लाख रुपए खर्च करके उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर सकते हैं।

Image credits: Freepik

5. इटली

इटली में भी पढ़ाई का सस्ता ऑप्शन उपलब्ध है। यहां एक साल की पढ़ाई का खर्च करीब 8 लाख रुपए आता है।

Image credits: Freepik

6. सिंगापुर

अगर आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो सिंगापुर भी बेस्ट ऑप्शन है। यहां पढ़ाई का खर्चा करीब 17 लाख रुपए तक आता है।

Image credits: Getty

7. नॉर्वे

भारतीय स्टूडेंट्स अगर अब्रॉड से पढ़ाई करने चाहते हैं तो नॉर्वे को चुन सकते हैं। यहां पढ़ाई का कुल खर्च 2 से 18 लाख रुपए तक आता है।

Image credits: Freepik

8. आयरलैंड

भारतीय स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई करने के लिए चीप एंड बेस्ट ऑप्शन में से एक आयरलैंड है। जहां पढ़ने का खर्च 9 से 12 लाख रुपये तक आ सकता है।

Image credits: Freepik

9. ऑस्ट्रेलिया

भारतीय स्टूडेंट्स के लिए ऑस्ट्रेलिया भी पसंदीदा जगह है। ऑस्ट्रेलिया में एक स्टूडेंट की पढ़ाई पर 11 से 23 लाख रुपए तक का खर्च आता है।

Image credits: Getty

10. जर्मनी

जर्मनी थोड़ा महंगा लेकिन कनाडा से अच्छा ऑप्शन भारतीय छात्रों के लिए है। यहां करीब 23 लाख रुपए का खर्च आता है।

Image credits: Getty