Business News

कामकाज छोड़ इस मछली को ढूंढ रहे पाकिस्तानी, वजह हैरान कर देगी

Image credits: Getty

रातों-रात करोड़पति बन गया मछुआरा

पाकिस्तान में एक मछुआरे की किस्मत पलट गई है। उसकी जाल में ऐसी मछलियां फंस गईं, जिनकी बाजार में कीमत लाखों-करोड़ों में है। इसके बाद तो वहां अधिकतर लोग मछलियां पकड़ने निकल गए।

Image credits: Getty

कहां का रहने वाला है मछुआरा

पाकिस्तान के कराची में इब्राहिम हैदरी नाम के गांव का मछुआरा हाजी बलूच सोमवार को अपने साथियों के साथ मछलियां पकड़ने अरब सागर में उतरा। वहीं से उसकी किस्मत का ताला खुल गया।

Image credits: Getty

मछुआरे की जाल में कितनी मछलियां

कराची के मछुआरे हाजी बलूच की जाल में 10 दुर्लभ मछलियां आकर फंस गईं। इनमें से कुछ सोवा मछलियां थीं और कुछ गोल्डन फिश थीं, जिनकी कीमत काफी हाई होती है।

Image credits: Getty

कितने में बिकीं मछलियां

जब मछुआरा इन मछलियों की निलामी के लिए बाजार पहुंचा तो उसे कुल 7 करोड़ रुपए मिले। सिर्फ एक मछली की कीमत ही 70 लाख रुपए थी। खबर फैली तो दूसरे लोग भी इस मछली की तलाश में जुट गए।

Image credits: Getty

सोवा मछली इतनी महंगी क्यों

सोवा मछली बेहद दुर्लभ होती है। इनका वजन 20-40 Kg तक और लंबाई 1.5 मीटर तक होती है। कहा जाता है कि इनके पेट से औषधीय पदार्थ निकलते, जिनकी ग्लोबल मार्केट में कीमत ज्यादा होती है।

Image credits: Getty

जापान में 13 करोड़ में बिकी मछली

पाकिस्तान से पहले एक बार जापान के मछली बाजार में एक मछली 13 करोड़ रुपए में बिकी थी। उस मछली का वजन 276 किलोग्राम था। ये मछली ब्लू फिन टूना मछली थी।

Image credits: Getty

ब्लू फिन टूना मछली महंगी क्यों

दुनियाभर में इस मछली की मांग खूब है। चीन-जापान में ये मछली सबसे ज्यादा खाई जाती है। लोग इसकी मुंह मांगी कीमत देते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस मछली में कई औषधीय गुण होते हैं।

Image credits: Pexels