Hindi

मालदीव-लक्षद्वीप विवाद से रॉकेट बना ये स्टॉक, निवेशक बन गए मालामाल !

Hindi

भारत-मालदीव विवाद का कारोबार पर असर

भारत और मालदीव विवाद का असर कुछ कंपनियों के कारोबार पर पड़ रहा है लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है, जिसे दो दिनों में इस कंट्रोवर्सी का पूरा फायदा मिला है। शेयर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

Image credits: Social media
Hindi

मालदीव-लक्षद्वीप विवाद में किस कंपनी को फायदा

इस कंपनी का नाम प्रवेग (Praveg) है जिसने मालदीव और लक्षद्वीप विवाद के दो दिनों में अब तक 35% का रिटर्न अपने निवेशकों को दे डाला है। 'चलो लक्षद्वीप' कैंपेन का कंपनी को फायदा मिला है

Image credits: Getty
Hindi

प्रवेग कंपनी क्या काम करती है

प्रवेग लग्जरी रिसॉर्ट कंपनी है। यह अहमदाबाद बेस्ड स्मॉलकैप फर्म है। कंपनी लक्षद्वीप में टेंट सिटी बनाने का काम कर रही है और लक्षद्वीप में कारोबार करने वाली कुछ कंपनियों में से है।

Image credits: Our own
Hindi

प्रवेग शेयर के भाव क्या हैं

मालदीव-लक्षद्वीप विवाद के बाद लोगों का ध्यान इस कंपनी पर तेजी से गया है। जिससे कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। आज के ट्रेंड में शेयर के भाव 1187.95 रुपए पर हैं

Image credits: freepik
Hindi

प्रवेग के शेयर में कितना फायदा

इस समय प्रवेग के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 153.55 रुपए की शानदार बढ़त के बाद 1169.50 रुपए पर आ गया है। मंगलवार को प्रवेग का शेयर 1187.95 रुपए पर खुला।

Image credits: freepik
Hindi

मालदीव के साथ इन कंपनियों ने कारोबार रोका

EaseMyTrip समेत कुछ कंपनियों ने इस विवाद के बाद मालदीव के साथ कारोबार पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लगा दिया है। कुछ ने तो अपना कारोबार तक समेटने का विचार बना लिया है।

Image credits: freepik
Hindi

बायकॉट मालदीव, चलो लक्षद्वीप मूवमेंट

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणियों के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय मालदीव सरकार को छोड़ने के मूड में नहीं है और बायकॉट मूवमेंट चल रहा है।

Image Credits: Social media