Business News

धरती से 3,84,400 KM दूर है चांद, जानें सूरज से बाकी ग्रहों की दूरी

Image credits: Getty

चंद्रमा के और करीब पहुंच गया चंद्रयान-3

14 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंच गया। अब ये चांद की उस कक्षा में घूम रहा है, जहां चांद से उसकी सबसे कम दूरी 150 KM और सबसे ज्यादा दूरी 177 KM है।

Image credits: Getty

धरती से 3,84,400 KM दूर है चांद

वैसे, धरती से चंद्रमा की दूरी 3,84,400 KM है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूरज से बाकी ग्रहों की दूरी कितने किलोमीटर है?

Image credits: freepik

सूरज के सबसे पास है बुध ग्रह

सूरज के सबसे पास बुध (Mercury) ग्रह है। सूर्य से बुध की दूरी 57.6 लाख किलोमीटर है। ये सूर्य का एक चक्कर 88 दिन में लगाता है।

Image credits: freepik

सूर्य से 10 करोड़ 82 लाख KM दूर है शुक्र

सूर्य से दूसरा सबसे नजदीक का ग्रह शुक्र (Venus) है। सूर्य से शुक्र की दूरी करीब 10 करोड़ 82 लाख KM है। शुक्र सूर्य का एक चक्कर 225 दिन में लगाता है।

Image credits: freepik

सूर्य से करीब 15 करोड़ KM दूर है पृथ्वी

सूर्य से बढ़ते क्रम में तीसरे नंबर पर हमारी पृथ्वी (Earth) है। सूर्य से पृथ्वी की दूरी करीब 14 करोड़ 96 लाख KM है। धरती सूर्य का एक चक्कर 365 दिन 6 घंटे में लगाती है।

Image credits: freepik

सूर्य से 22 करोड़ 79 लाख KM दूर है मंगल

सूर्य से बढ़ते क्रम में चौथे नंबर पर मंगल (Mars) ग्रह है। सूर्य से मंगल ग्रह की दूरी करीब 22 करोड़ 79 लाख KM है। ये सूर्य का एक चक्कर 687 दिन में पूरा करता है।

Image credits: freepik

सूर्य से 77 करोड़ 83 लाख KM दूर है बृहस्पति

सूर्य से पांचवे नंबर पर बृहस्पति (Jupiter) ग्रह है। ये सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। सूर्य से इसकी दूरी 77 करोड़ 83 लाख KM है। ये सूर्य का एक चक्कर 11 साल 9 महीने में लगाता है।

Image credits: freepik

सूर्य से 142.70 करोड़ किलोमीटर दूर है शनि

सूर्य से बढ़ते क्रम में छठे नंबर पर शनि (Saturn) ग्रह है। सूर्य से शनि की दूरी करीब 142.70 करोड़ किलोमीटर है। शनि को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 29.5 साल लगते हैं।

Image credits: freepik

सूर्य से 287.96 करोड़ किलोमीटर दूर है यूरेनस

सूर्य से बढ़ते क्रम में सातवें नंबर पर अरुण या यूरेनस (Uranus) ग्रह है। सूर्य से इसकी दूरी करीब 287.96 करोड़ किलोमीटर है। ये सूर्य का एक चक्कर 84 साल में लगाता है।

Image credits: freepik

सूर्य से 449.03 करोड़ किलोमीटर दूर है नेप्च्यून

सूर्य से बढ़ते क्रम में आठवें नंबर पर वरुण या नेप्च्यून (Neptune) ग्रह है। सूर्य से इसकी दूरी 449.03 करोड़ किलोमीटर है। ये सूर्य का एक चक्कर 164 साल में लगाता है।

Image credits: Getty