Business News

जानें कौन हैं MS धोनी की वाइफ साक्षी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल?

Image credits: Instagram

बिजनेस वुमेन हैं साक्षी धोनी की बेस्ट फ्रेंड

MS धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी के वैसे तो कई फ्रेंड्स हैं। जिनके साथ वे अक्सर मस्ती करते देखे जाते हैं लेकिन साक्षी की बेस्ट फ्रेंड बिजनेस वुमेन पूर्णा पटेल को माना जाता है।

Image credits: Instagram

पूर्णा पटेल कौन हैं

पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं। पूर्णा देश की जानी मानी बिजनेस वुमेन और सेलिब्रिटी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है।

Image credits: Getty

पूर्णा पटेल कितनी पढ़ी-लिखी

पूर्णा पटेल का जन्म 25 फरवरी, 1991 को आर्थिक राजधानी मुंबई में हुआ था। उनकी स्कूलिंग मुंबई में ही पूरी हुई और अमेरिका से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की हैं।

Image credits: Instagram

पूर्णा पटेल के हसबैंड कौन हैं

पूर्णा पटेल को तब और भी ज्यादा सुर्खियां मिली, जब 2018 में उन्होंने नामको इंडस्ट्रीज के एमडी नमित सोनी से शादी की। नमित अमेरिका के फिशर कॉलेज ऑफ बिजनेस से ग्रेजुएट हैं।

Image credits: Instagram

पूर्णा पटेल की नेटवर्थ

पूर्णा पटेल बिजनेस वुमेन हैं। उनकी नेटवर्थ की सही-सही जानकारी नहीं है। हालांकि, विकिपीडिया, फोर्ब्स जैसे सोर्स के मुताबिक, 2019-20 के दौरान उनकी कुल संपत्ति 1-5 मिलियन डॉलर थी।

Image credits: Getty

पूर्णा पटेल और साक्षी धोनी का बॉन्ड

पूर्णा पटेल को अक्सर ही एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के साथ देखा जाता है। उनके सोशल मीडिया पर दोनों की कई फोटोज हैं। कई बार दोनों हंसी-मजाक करते भी देखे जाते हैं.

Image credits: Instagram

IPL में धोनी की टीम की सपोर्टर

पूर्णा पटेल को अक्सर ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों में साक्षी धोनी के साथ टीम को चीयर करते हुए देखा जाता है।

Image credits: Instagram