Business News

53 रुपए के इस शेयर का कमाल, जितने दिखाया भरोसा बन गया मालामाल

Image credits: Freepik

रिलायंस इंडस्ट्री का जलवा

एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री का भारतीय शेयर बाजार में जलवा कायम है। कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के पार चला गया है। निवेशकों की चांदी हो गई है।

Image credits: Wikipedia

20 साल में इतनी बढ़ी वैल्यू

करीब 20 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट में एंट्री हुई थी। पहली बार 2005 में 1 लाख करोड़ का एमकैप कंपनी ने हासिल किया था। अब कंपनी की वैल्यू 20 लाख करोड़ से ज्यादा हो गई है।

Image credits: freepik

रिलायंस के शेयर ने कितना रिटर्न दिया

1 लाख करोड़ रुपए से 20 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू तक पहुंची रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों को भी जबरदस्त मुनाफा दिया है। निवेशकों को करीब 30 गुना का रिटर्न मिला है।

Image credits: Getty

रिलायंस शेयर की प्राइस

आज के कारोबार में रिलायंस का शेयर शुरुआती सेशन में 0.53 फीसदी के नुकसान के साथ 2,945 रुपए का पास ट्रेड कर रहा है। आज हल्की गिरावट में कंपनी का एमकैप 19.93 लाख करोड़ हो गया है।

Image credits: Freepik

बुधवार को रिलायंस के शेयर का भाव

एक दिन पहले यानी बुधवार को रिलायंस के शेयर 2,969.45 रुपए के 52-वीक हाई लेवल पर था। तब कंपनी का एमकैप 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया था।

Image credits: freepik

20 साल पहले रिलायंस का एक शेयर कितने का था

करीब 20 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक शेयर लगभग 110 रुपए था। फरवरी 2005 से अब तक कंपनी के शेयरों की कीमत में 2,600 फीसदी की तेजी आई है। शेयरों के भाव 27 गुना बढ़ गए हैं।

Image credits: Getty

कभी 53 रुपए था रिलायंस शेयर का भाव

जुलाई 2002 से अब तक रिलायंस के शेयर करीब 5,500 फीसदी यानी 56 गुना मजबूत हो गया है। तब रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक शेयर की कीमत सिर्फ 53 रुपए ही थी।

Image credits: freepik

नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Image credits: freepik